कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर विवादित बयानबाजी देखने को मिली है. कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना ने बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत का एक पुराना वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिस पर दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने उन्हीं के अंदाज में जवाबी वीडियो शेयर किया है.
दिव्या स्पंदना ने राखी सावंत के वीडियो को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'मोदी जी आपका दामाद मिल गया है.'
दरअसल, जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें राखी सावंत कार में बैठी हुई हैं. उनके बगल वाली सीट पर एक दूसरा शख्स बैठा हुआ है. वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं कि मुझे भारत में कोई लड़का नहीं मिला, जिसके चलते उन्हें न्यूयॉर्क में लड़का खोजना पड़ा. इतना ही नहीं, वो पीएम मोदी की तारीफ करते हुए ये भी कह रही हैं कि उन्हें (पीएम मोदी) दामाद मिल गया है.
इसी वीडियो को ट्वीट के साथ शेयर करते हुए दिव्या स्पंदना ने चुटकी ली है. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और राखी सावंत को भी टैग किया था. दिव्या के इस ट्वीट पर बीजेपी की तरफ से भी पलटवार किया गया और पार्टी की दिल्ली यूनिट के प्रवक्ता तेजिंदर पाल बग्गा ने भी वीडियो के साथ जवाब दिया.
“मोदी जी आपका दामाद मिल गया है” @narendramodi @rakhisawant7 pic.twitter.com/RhSRLSxpIR
— Divya Spandana/Ramya (@divyaspandana) July 9, 2018
बग्गा ने कहा- सोनिया जी आपको बहु मिल गई
तेजिंदर पाल बग्गा ने उस महिला का वीडियो शेयर किया, जिसने एक सभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से शादी करने का प्रस्ताव दिया था. इस वीडियो के साथ बग्गा ने लिखा 'सोनिया जी आपकी बहु मिल गई.'
“सोनिया जी आपकी बहु मिल गई है” @RahulGandhi pic.twitter.com/DDKhmrm9RY
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) July 9, 2018
हाल ही में दिव्या स्पंदना की पीएम मोदी की जयपुर रैली के नाम पर एक वीडियो अपलोड किया था. जिसे लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय उनके भिड़ गए थे.