scorecardresearch
 

PAK से निपटने के लिए बॉर्डर पर 15 हजार बंकरों का जाल बिछाएगा भारत

भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर में सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानी कम करने के लिए 14,460 बंकरों के निर्माण की मंजूरी दी है.

Advertisement
X
जम्मू-कश्मीर सीमा पर बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत
जम्मू-कश्मीर सीमा पर बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर में सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानी कम करने के लिए 14,460 बंकरों के निर्माण की मंजूरी दी है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के लिए दो नए बॉर्डर बटालियन बनाने पर भी सरकार ने मंजूरी दे दी है. गृह मंत्री ने ये जानकारी मंगलवार को लोकसभा में दी.

दरअसल पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की वजह से सीमा पर रह रहे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. यहां के लोगों का कहना है कि गोलीबारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास रहना जोखिम से भरा है. अब केंद्र सरकार ने लोगों की कठिनाई कम करने के लिए 415.73 करोड़ रुपये की लागत से 14,460 बंकरों के निर्माण की मंजूरी दी है. यह मंजूरी हाल ही में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू-कश्मीर दौरे के बाद दी गई.

Advertisement

इससे पहले पिछले महीने इसी मुद्दे पर गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने राज्यसभा में पूरी जानकारी दी थी. अहीर ने किरणमय नंदा के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.  

गृह राज्यमंत्री ने बताया था कि इन 14,460 बंकरों का निर्माण सांबा, जम्मू, कठुआ, पुंछ और राजौरी में किया जाएगा. इससे पहले 2016-17 के दौरान 3 करोड़ रुपये की लागत से 60 बंकरों के निर्माण के लिए पायलट परियोजना को मंजूरी दी गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है.

वहीं बजट सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा में मंगलवार को लगातार 19वें दिन भी प्रश्नकाल नहीं चल सका और कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर अन्नाद्रमुक के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

Advertisement
Advertisement