scorecardresearch
 

ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज मैथ्‍यू हेडेन ने संन्‍यास लिया

ऑस्‍ट्रेलियाई के सलामी बल्‍लेबाज मैथ्‍यू हेडेन ने मंगलवार को क्रिकेट से संन्‍यास लेने की घोषणा कर दी.

Advertisement
X

ऑस्‍ट्रेलियाई के अब तक के सबसे सफलतम सलामी बल्‍लेबाजों में से एक मैथ्‍यू हेडेन ने मंगलवार को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने की घोषणा कर दी. देश के चयनकर्ताओं ने वर्तमान एकदिवसीय टीम से मैथ्‍यू हेडेन को निकाल दिया था, तब से हेडेन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि हेडेन संन्‍यास ले सकते हैं.

हेडेन ने कहा कि यह फैसला इतना आसान नहीं था लेकिन अंतत: मुझे यह लेना ही था. मैंने वनडे सहित टेस्‍ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से भी संन्‍यास ले लिया है. 37 वर्षीय हेडेन को औपचारिक विदाई मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ ब्रिसबेन में खेले जा रहे दूसरे ट्वेंटी 20 क्रिकेट के बाद दिया जाएगा.

हेडन ने 103 टेस्ट खेलकर 50 से ज्यादा की औसत से 8625 रन बनाए. इसमें तीस शतक भी शामिल हैं.

Advertisement
Advertisement