scorecardresearch
 
हैदराबाद: अरबिंदो फार्मा के वाइस चेयरमैन पर जानलेवा हमला, AK-47 छोड़ फरार हुआ आरोपी

अरबिंदो फॉर्मा कंपनी के वाइस चेयरमैन के. नित्यानंद रेड्डी पर बुधवार सुबह अज्ञात शख्स ने फायरिंग की. हैदराबाद के बंजारा हिल्स में हुई इस फायरिंग में रेड्डी सही सलामत बच निकले. फायरिंग में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

Advertisement
X
symbolic image

हमलावर रेड्डी पर हमला करने के बाद जल्दी में एके-47 और एक बैग कार के अंदर छोड़कर फरार हो गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रेड्डी बुधवार सुबह 7 बजे मॉर्निंग वॉक करने के बाद जब अपनी कार में बैठकर घर की तरफ निकले तब एक अज्ञात शख्स ने उन पर हमला किया.

फायरिंग में रेड्डी को गोली नहीं लगी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Advertisement
Advertisement