scorecardresearch
 

अलकायदा हुआ खस्ताहाल, तालिबान को तंगी नहीं

अमेरिका के ओबामा प्रशासन का मानना है कि पिछले कुछ सालों में आतंकवादी संगठन अलकायदा की वित्तीय सेहत अत्यंत खस्ता हुई है जबकि उसके सहयोगी संगठन तालिबान को धन की कोई तंगी नहीं है.

Advertisement
X

अमेरिका के ओबामा प्रशासन का मानना है कि पिछले कुछ सालों में आतंकवादी संगठन अलकायदा की वित्तीय सेहत अत्यंत खस्ता हुई है जबकि उसके सहयोगी संगठन तालिबान को धन की कोई तंगी नहीं है.

आतंकवादी और वित्तीय खुफिया मामलों के सहायक मंत्री डेविड सी कोहेन ने कहा, ‘सबसे जरूरी बात यह है कि पिछले कुछ सालों में अलकायदा की वित्तीय स्थिति अत्यंत खराब हुई है. लेकिन अलकायदा अक्षम नहीं हुआ है और न ही दिवालिया हुआ है. उसकी आर्थिक स्थिति को तब तक कमजोर नहीं किया जा सकता जब तक कि हम लगातार सघन प्रयास नहीं करते हैं.’

कोहेन ने कहा कि अफ्रीका और अरब प्रायद्वीप में सक्रिय अलकायदा से जुड़े गुट हमला करने तथा योजना बनाने में अब अलकायदा के मूल नेटवर्क पर उतना भरोसा नहीं करते.

उन्होंने कहा, ‘ये अलकायदा से जुड़े गुट अपने आपको बनाये रखने के लिये इसके स्थान पर स्वतंत्र तरीके से धन इकट्ठा करने लगे हैं. ये लोग नशीले पदाथरे की तस्करी, फिरौती के लिये अपहरण और वसूली जैसी गतिविधियों में संलिप्त हैं.’

Advertisement

अलकायदा के विपरीत तालिबान को ऐसी किसी वित्तीय चुनौती का सामना नहीं करना पड़ रहा है. उसके पास लोगों को भर्ती करने तथा प्रशिक्षण सुविधा स्थापित करने तथा हमले करने के पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं.

कोहेन ने कहा, ‘हमने अफगान सरकार के साथ मिलकर तालिबान के वित्तीय संसाधनों को नेस्तनाबूद करने में काफी सफलता हासिल की है और मुझे पूरा विश्वास है कि आगे और उपलब्धियां हाथ लगेंगी.’

Advertisement
Advertisement