scorecardresearch
 

अफ्रीकी शहर लुआंडा दुनिया का सबसे महंगा शहर

अंगोला की राजधानी लुआंडा कारपोरेट प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर है. यह बात एक अध्ययन में सामने आई है. इसमें प्रथम दस शहरों में पहली बार अफ्रीका के तीन शहरों को शामिल किया गया है.

Advertisement
X

अंगोला की राजधानी लुआंडा कारपोरेट प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर है. यह बात एक अध्ययन में सामने आई है. इसमें प्रथम दस शहरों में पहली बार अफ्रीका के तीन शहरों को शामिल किया गया है.

कंसल्टेंट मर्सर के अनुसार तोक्यो दूसरे स्थान पर तथा मास्को और जिनेवा दुनिया के सर्वाधिक महंगे शहरों में से एक हैं. वहीं पाकिस्तान का कराची शहर सबसे सस्ता पाया गया है.

पश्चिम एशिया में तेल अवीव सबसे महंगा शहर है. वह 19वें पायदान पर है. अबू धाबी 50वें स्थान पर और दुबई 55वें स्थान पर आता है. त्रिपोली सबसे सस्ता शहर पाया गया. वह 186वें स्थान पर है. वहीं जेद्दा 181वें और मस्कट 176वें स्थान पर पाया गया.

Advertisement
Advertisement