संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के तीखे तेवर देख बीजेपी ने जवाबी हमले की तैयारी कर ली है. दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विदेश मंत्री ने ट्विटर पर एक नया दावा करके सुगबुगाहटों को जन्म दे दिया.
सुषमा ने दावा किया कि कोयला घोटाले के आरोपी संतोष बागरोडिया को डिप्लोमैटिक पासपोर्ट दिलवाने के मकसद से एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की.
A senior Congress leader was pressing me hard to give diplomatic passport to the Coal Scam accused Santosh Bagrodia.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj)
सुषमा ने यह भी कहा कि वह सदन में उस नेता के नाम का खुलासा करेंगी.सुषमा के ट्वीट को कांग्रेस ने मूल मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश बताया है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'ये बीजेपी की झल्लाहट से निकली ध्यान बंटाने की राजनीतिक तिड़कम है.'I will disclose name of the leader on the floor of the House.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj)
कांग्रेस को बैकफुट पर धकेलने की कोशिशअब कोयला घोटाले के बहाने बीजेपी को फ्रंटफुट पर आने का नया मौका मिल गया है. कोलगेट मामले में स्पेशल सीबीआई जज भरत पाराशर ने हाल ही में संतोष बागरोडिया समेत तीन लोगों को समन जारी करके 18 अगस्त तक पेश होने को कहा है.