scorecardresearch
 

अजित कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा: नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिनिज बुक वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने वाले अजित कुमार सिंह को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

Advertisement
X

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिनिज बुक वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने वाले अजित कुमार सिंह को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

अजित कुमार सिंह ने 21 सितंबर 2010 को अपने सिर के बालों से 9.385 टन भार के ट्रक को 55 मीटर खींचने का कीर्तिमान स्थापित कर गिनिज बुक वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है.

नीतीश ने सिंह को उनके इस कीर्तिमान के लिए बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि उन्होंने बिहार का गौरव बढाया है.

उन्होंने कहा कि सिंह को सम्मानित किए जाने की बात करते हुए कहा कि बिहार के मान-सम्मान को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढाने वाले तमाम लोगों का वे सम्मान करते हैं.

सिंह सीमा सडक संगठन मणिपुर में पायनियर के पद पर कार्यरत हैं. इसके पूर्व 8.2 टन भार के ट्रक को सिर के बालों से पांच मीटर तक खींचने का रिकार्ड था.

Advertisement
Advertisement