एआईएडीएमके प्रमुख और ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राजीव गांधी हत्याकांड के पीछे अप्रत्यक्ष रूप से डीएमके जिम्मेदार है.
जयललिता ने कहा कि उन्होंने हमेशा से ही इस बात का जिक्र किया है कि राजीव गांधी की शहादत के पीछे अप्रत्यक्ष रूप से डीएमके ही जिम्मेदार है.
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयललिता ने कहा कि डीएमके की विचारधारा ने एलटीटीई को प्रभावित किया. जयललिता ने यह भी खुलासा किया कि वे 1991 से ही मौत की धमकियों के साए में रहती चली आ रही हैं.
जयललिता ने याद दिलाया कि एलटीटीई का पद्मनाथन पहले ही यह स्वीकार कर चुका है कि डीएमके की विचारधारा ने उसे और एलटीटीई को राजीव गांधी की हत्या के लिए प्रेरित किया. बहरहाल, जयललिता के ताजा बयाना से एक नया सियासी भूचाल आने की आशंका जताई जा रही है.