राजधानी दिल्ली में 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले दिल्ली शास्त्रीय महोत्सव में भारतीय शास्त्रीय संगीत क्षेत्र के कुछ बड़े दिग्गज जुटेंगे. महोत्सव का आयोजन शहर की परंपरा प्रचारित करने के लिए किया जा रहा है.
शास्त्रीय संगीत के दिग्गजों का जमावड़ा
पांच दिवसीय संगीत महोत्सव में 105 वर्षीय उस्ताद अब्दुल राशिद खान, पंडित जसराज और पंडित शिव कुमार शर्मा प्रस्तुतियां देंगे. इसके साथ ही उस्ताद सुज्जत खान, पंडित तेजेंदर नारायण मजुमदार, उस्ताद इमरत खान, पंडित राजन और पंडित दया शंकर भी इस संगीत महोत्सव में कार्यक्रम पेश करेंगे.
शीला दीक्षित करेंगी उद्धाटन
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित कामानी प्रेक्षागृह में इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. पंजाब अकादमी की उपाध्यक्ष अनीता सिंह ने कहा, ‘परंपरागत रूप से बीते जमाने में संगीत महोत्सवों की शुरुआत ध्रुपद और बीन से होती रही है और हमने उस परंपरा को कायम रखा है.’