scorecardresearch
 

दिल्‍ली: डीटीसी की लो फ्लोर बस में फिर लगी आग

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में डीटीसी की एक लो फ्लोर बस में आग लग गई. एक महीने के अंदर राजधानी में डीटीसी बसों में आग लगने की यह 17 वीं घटना है.

Advertisement
X

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में डीटीसी की एक लो फ्लोर बस में आग लग गई. एक महीने के अंदर राजधानी में डीटीसी बसों में आग लगने की यह 17 वीं घटना है.

फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात उत्तम नगर जा रही एक बस में आग लग गई, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. बस के पिछले हिस्से में धुआं उठता देख तुरंत बस रोक दी गई और बस के आगे वाले दरवाजे से यात्रियों को सुरक्षित निकाल दिया गया.

पिछले 3 सप्ताह में सीएनजी की चलती हुई बसों में आग लगने की यह 17 वीं घटना है. दिल्ली सरकार इन दुर्घटनाओं पर जांच पहले ही शुरू करा चुकी है. टाटा मोटर्स द्वारा निर्मित लो फ्लोर बसों का कंपनी द्वारा सही प्रकार से रख-रखाव नहीं करने के चलते दिल्ली सरकार ने टाटा मोटर्स पर 4 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. सरकार ने टाटा मोटर्स के 150 करोड़ रुपए के बकाया भुगतान को रोकने का भी फैसला किया है. दिल्ली सरकार ने कंपनी द्वारा इस दिशा में सही कदम नहीं उठाने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.

अनुबंध के अनुसार टाटा मोटर्स द्वारा आपूर्ति की गई बसों के बेड़े के रख-रखाव की जिम्मेदारी कंपनी की है. टाटा मोटर्स डीटीसी को करीब 800 बसों की आपूर्ति कर चुका है. हालांकि टाटा मोटर्स इन दुर्घटनाओं के लिए सड़कों की खराब स्थिति को जिम्मेदार ठहरा रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement