scorecardresearch
 

20 दिसंबर, 2012: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन....

Advertisement
X

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन....
10:10 PM: टीम इंडिया ने पुणे के सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम में गुरुवार को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल कर ली है.
8:26 PM: पुणे में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में इंग्‍लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्‍य रखा है. इंग्‍लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए. भारत की ओर से युवराज सिंह ने 3 और अशोक डिंडा ने 2 विकेट लिए.
8:08 PM: पुणे: इंग्‍लैंड का चौथा विकेट गिरा, 117/4
7:10 PM: दिल्‍ली और जयपुर में भूकंप के झटके, रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6.
6:35 PM: टी20: इंग्‍लैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीता, पहले बॉलिंग का निर्णय.
6:25 PM: 27 दिसंबर को दिल्‍ली आएंगे नरेंद्र मोदी.
5:55 PM: 6 करोड़ गुजराती मेरे हीरो हैं: नरेंद्र मोदी.
5:48 PM: जीत के बाद मोदी ने कहा, देश की जनता सब समझती है.
5:20 PM: गुजरात में बीजेपी की जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन्‍होंन हमें वोट दिया और जिन्‍होंने नहीं दिया उन सबका शुक्रिया. अगली बार फिर आपका वोट हासिल करने के लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे.

Advertisement

4:10 PM: गैंगरेप: तिहाड़ जेल में शिनाख्‍त परेड में पीडि़त लड़की के दोस्‍त ने आरोपी को पहचाना.
1:50 PM: प्रख्यात कर्नाटक संगीत गायिका नित्याश्री महादेवन के पति महादेवन ने चेन्नई में आत्महत्या की.
1:30 PM:
मोदी के खिलाफ 30-40 हजार वोट बटोरना मेरी जीतः श्वेता भट्ट.
1
:20 PM:
बीजेपी के पास प्रधान मंत्री के एक से अधिक लायक उम्मीदवार हैं: एम जी वैद्य.
12:50 PM:
गुजरात बीजेपी अध्यक्ष आर.सी फलदु 2200 वोट से चुनाव हारे.
12:45 PM:
प्रख्यात कर्नाटक संगीत गायिका नित्याश्री महादेवन के पति महादेवन ने चेन्नई में आत्महत्या की.
12:39 PM:
गुजरात बीजेपी अध्यक्ष आर.सी फलदु 2200 वोट से चुनाव हारे.
12:39 PM: आरोपियों के बारे में गैंगरेप पीड़िता ने पूछाः सूत्र.
12:10 PM: गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गैंगरेप मामले पर कहा कि मैं पीड़ित छात्रा का दर्द समझ सकता हूं, मेरी भी तीन बेटियां हैं. मैं चाहता हूं दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा हो.
12:02 PM: सफदरजंग अस्पताल के एमएस डॉ बी डी अधानी ने कहा कि पीड़ित छात्रा होश में आ गई है. उसकी हालत में सुधार है लेकिन अभी भी खतरे से बाहर नहीं है.
11:40 AM: आज शाम को जनता की रैली को संबोधित करेंगे मोदी. खानपुर में बीजेपी हेडक्वार्टर से करेंगे जनता की रैली को संबोधित.
10:45 AM: नरेंद्र मोदी मणिनगर विधानसभा सीट से जीते.
10:35 AM: गैंगरेप पीड़ित छात्रा को होश आया, हालत में सुधार.
09:38 AM: गैंगरेप की पीड़ित छात्रा का दोस्त आरोपियों की शिनाख्त के लिए आज शाम को जाएगा तिहाड़ जेल.
08:40 AM: गुजरात चुनावः रुझान आना शुरू, फिलहाल बीजेपी आगे.
08:00 AM: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में शुरू हुई मतों की गणना
07:30 AM: गुजरात पर आज टिकी हैं देश भर की निगाहें,थोड़ी ही देर बाद सामने आयेगा जनता का फैसला-मोदी का हैट्रिक का भरोसा.
06:25 AM: हिमाचल में भी आज होगी मतगणना,धूमल की किस्मत का होगा फैसला-कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर की उम्मीद.
06:29 AM: महिला सांसदो के साथ प्रधानमंत्री से मिली रेणुका चौधरी,कहा-इस घटना से बहुत दुखी है मनमोहन सिंह-दिलाया है सिस्टम को दुरुस्त करने का भरोसा.
06:30 AM: गैंगरेप की शिकार लड़की की हालत अब भी नाजुक,अस्पताल में मिलने पहुची शीला दीक्षित-कहा-अभी क्रिटिकल है कंडीशन.
06:35 AM: संसद में उड़ी मर्यादा की धज्जियां, SP सांसद ने छीनी मंत्री से प्रमोशन बिल की कॉपी, सोनिया गांधी ने की सांसद को रोकने की कोशिश.

Advertisement
Advertisement