देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
11:27 PM NOTA के लिए भी चुनाव आयोग ने पेश किया चिन्ह
चुनाव आयोग ने दूसरे चुनाव चिन्हों की तरह ही NOTA के लिए भी चिन्ह पेश किया है.
Election Commission introduces a specific symbol, like other election symbols for ‘None of The Above (NOTA)’ option
— ANI (@ANI_news) September 18, 2015
11:15 PM सतेंद्र जैन ने सरकारी डिस्पेंसरियों को फीवर एंड डेंगू क्लीनिक में तब्दील करने का दिया निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा है कि उन्होंने 50 सरकारी डिस्पेंसरियों को सोमवार से फीवर एंड डेंगू क्लीनिक में तब्दील करने का निर्देश दिया है.
11:05 PM आरुषि मर्डर केस की तरह उलझी शीना मर्डर की मिस्ट्री- महेश जेठमलानी
10:50 PM बिहार: अस्पताल ले जाते वक्त नगरनौसा थाना अध्यक्ष की मौत
10:41 PM दिल्ली: CM केजरीवाल ने केंद्र से किया मिलकर डेंगू से लड़ने का आग्रह
My request to central govt- इन मुद्दों पर क्या हम 2 महीने बाद नहीं लड़ सकते? अभी सब मिलकर डेंगू से लड़ते हैं न (2/2)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 18, 2015
10:22 PM नगर नौसा थाना प्रभारी और दो लोगों को अज्ञात व्यक्तियों ने मारी गोली
नगरनौसा थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार को अपराधियों ने शुक्रवार को गोली मार दी. दारोगा को पीठ और बांह में दो गोलियां मारी गई हैं.
Nagar Nausa police station's in-charge & 2 ppl shot by unidentified persons, taken to Patna Medical College & Hospital. More details awaited
— ANI (@ANI_news) September 18, 2015
10:15 PM राहुल गांधी भी कभी- कभी अच्छी बात करते हैं- MP अरुण कुमार
राहुल गांधी द्वारा लालू यादव के साथ मंच साझा न करने की बात पर MP अरुण कुमार का बयान.
Rahul Gandhi ne kaha ki Lalu Yadav kay sath stage share nahi karenge, kabhi kabhi Rahul ji bhi achi baat karte hai: Arun Kumar, MP
— ANI (@ANI_news) September 18, 2015
10:02 PM दिल्ली: डेंगू से चार और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 20
9:51 PM मुंबई: सलमान खान ने मनाया गणेश चतुर्थी का पर्व
मुंबई में सलमान खान ने अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया.
Salman Khan & his family celebrates Ganesh Chaturthi in Mumbai. pic.twitter.com/OJ6ySWsqVs
— ANI (@ANI_news) September 18, 2015
09:48 PM शीना बोरा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपे जाने पर मिखाइल बोरा ने जताई न्याय की उम्मीद
Lets see what happens, I hope to get justice, says #SheenaBora's brother Mikhail Bora on the case to be handed to CBI pic.twitter.com/7ofjkaeQWB
— ANI (@ANI_news) September 18, 2015
09:40 PM बिहार की जहानाबाद सीट पर RLSP और BJP में दरारः सूत्र
बिहार के महागठबंधन में फूट का आरोप लगाने वाली एनडीए में भी सबकुछ ठीक नहीं है. सूत्रों के मुताबिक राज्य की जहानाबाद विधानसभा सीट को लेकर RLSP और BJP में मतभेद उभर आए हैं.
09:32 PM हार्दिक पटेल की एकता यात्रा को कलेक्टर की इजाजत नहीं, कल है यात्रा
गुजरात में पटलों के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल को फिर झटका. नवसारी कलेक्टर ने फिर खारिज की एकता यात्रा की एप्लिकेशन. हार्दिक ने 19 सितंबर को एकता यात्रा निकालने का ऐलान किया था. इससे पहले रिवर्स दांडी यात्रा के लिए भी नहीं दी थी इजाजत.
09:24 PM 19 से 21 तारीख तक गुजरात में होगी अच्छी बारिशः मौसम विभाग
मेट डायरेक्टर जयंत सरकार ने कहा है कि 19, 20 और 21 सितंबर को गुजरात में अच्छी बारिश की संभावना है.
09:07 PM मौसम विभाग का अनुमान अगले दो घंटे में दिल्ली-NCR में होगी बारिश
दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होगी. कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है.
09:02 PM दिल्ली में डेंगू के लिए एमसीडी ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दिल्ली में बढ़ते डेंगू के मामलों के बीच एमसीडी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जो शनिवार और रविवार को भी चालू रहेंगे. नॉर्थ एमसीडी हेल्पलाइन नंबरः 9643096430, साउथ एमसीडी हेल्पलाइन नंबरः 1266
08:50 PM तमिलनाडु के डीएसपी ने खुदकुशी कर छोड़ा 16 पन्नों का सुसाइड नोट
तमिलनाडु के नमक्कल जिले में शुक्रवार को एक डीएसपी विष्णुप्रिया ने
सुसाइड कर लिया. अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मौके से 16 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है.
08:46 PM दिल्ली के पश्चिम विहार में महिला से रेप, कैब ड्राइवर पर आरोप
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में फिर प्राइवेट टैक्सी में रेप की घटना सामने आई है. महिला ने शिकायत में कैब ड्राइवर पर आरोप लगाया है.
08:25 PM पिता ने छीना फोन, बच्चे ने किया सुसाइड, मौत
दिल्ली से सटे वैशाली में आत्महत्या का प्रयास करने वाले 10वीं के छात्र अतुल की उपचार के दौरान मौत हो गई. शनिवार को अतुल ने घर में फांसी लगा ली थी. इसके बाद अतुल का वैशाली के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. अतुल ने यह कदम पिता की ओर से स्मार्ट फ़ोन छीनने पर उठाया था.
08:20 PM सोपोर में पूर्व आतंकी बशीर की हत्या
सोपोर में अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार को एक पूर्व आतंकवादी बशीर अहमद की हत्या कर दी. इस हमले में उसका तीन वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.
08:17 PM भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक होगी सीरीज: पॉल एडम्स
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर पॉल एडम्स का मानना है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली आगामी सीरीज बेहद रोमांचक होने वाली है. उन्होंने भारत की स्पिन तिकड़ी आर अश्विन, हरभजन सिंह और अमित मिश्रा की जमकर तारीफ की. एडम्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी टीम को स्पिनरों के खिलाफ अच्छा खेलना ही होगा तभी सीरीज में उनकी दावेदारी मजबूत हो पाएगी.
08:11 PM उत्तर पश्चिम दिल्ली के डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन सस्पेंड
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने उत्तर पश्चिम के डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन, एजुकेशन अधिकारी को सस्पेंड किया. इनके अलावा अलीपुर के गवर्नमेंट ब्वॉयज स्कूल के प्रिंसिपल को टर्मिनेट कर दिया गया है. सिसोदिया ने ये ऑर्डर स्कूल में काफी गड़बडि़यां पाने के बाद दिए.
08:01 PM बिना हमारी अनुमति के न दें बिहार जाने और आने वाली ट्रेनों को रियायत: EC
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को रेलवे से कहा कि बिना चुनाव आयोग की अनुमति के बिहार जाने वाली और वहां से आने वाली विशेष ट्रेनों को कोई विशेष रियायत नहीं दी जाए.
07:51 PM तमिलनाडु में डीएसपी ने किया सुसाइड
तमिलनाडु के नमक्कल जिले में शुक्रवार को एक डीएसपी विष्णुप्रिया ने सुसाइड कर लिया. अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
07:45 PM नितिन गडकरी से मिले राज्यवर्धन राठौर
Delhi: Rajyavardhan Singh Rathore (MoS, I&B) meets Union Transport Minister Nitin Gadkari pic.twitter.com/jYYmdNJFBT
— ANI (@ANI_news) September 18, 2015
07:40 PM बांग्लादेश ए ने इंडिया ए को 65 रनों से दी मात, बल्लेबाजों पर भड़के टीम इंडिया के कप्तान
दूसरे अनऑफिशियल वनडे मैच में बांग्लादेश ए ने भारत ए को 65 रनों से हरा दिया. जीत के लिए 253 रनों के जवाब में मेजबान टीम मात्र 187 रन पर ही ऑल आउट हो गई. कप्तान उन्मुक्त चंद ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा. चंद ने कहा, 'बल्लेबाजों ने टारगेट को हल्के में लेने की बड़ी भूल की'. तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें अब 1-1 की बराबरी पर आ गई हैं. तीसरा और निर्णायक मैच रविवार को खेला जाएगा.
07:37 PM अभी भी जारी है बालाकोट में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग
जम्मू कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में अभी तक पाकिस्तान की ओर से फायरिंग जारी है. भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई
07:30 PM पेशावर हमले में 42 लोगों की हुई मौत
पेशवार के एयरफोर्स बेस में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में 42 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. यह जानकारी पाक आर्मी ने दी.
07:17 PM चलती रहेगी पीएम मोदी के 'मन की बात': चुनाव आयोग
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के बीस सितंबर को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम पर हमें कोई आब्जेक्शन नहीं है.
07:11 PM सात प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर पर्याप्त नहीं: जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.0 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर पर्याप्त नहीं है. उन्होंने कहा कि हालांकि कई इसे अच्छी वृद्धि दर मानते हैं.
07:05 PM दूसरी बार डेंगू संक्रमण क्यों हो सकता है प्राणघातक
वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि डेंगू विषाणु कैसे फैलता है और वे यह समझने के बहुत करीब हैं कि पहला डेंगू संक्रमण अक्सर हल्का क्यों होता है जबकि दूसरी बार संक्रमण प्राणघातक होता है. अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि संक्रमण के जवाब में हमारे शरीर में प्रतिरक्षी पैदा होते हैं, लेकिन इस दौरान डेंगू के संक्रमण से जुड़े कुछ नयी तरह के विषाणु भी चुपचाप कोशिकाओं में प्रवेश कर जाते हैं, जिनसे हमारी प्रतिरोधक प्रणाली अनभिज्ञ बनी रहती है. बाद में मौका मिलने पर यह विषाणु सक्रिय हो जाते हैं और चूंकि प्रतिरोधक प्रणाली इनसे अनजान होती है इसलिए शरीर में इनके प्रतिरक्षी नहीं बन पाते और बीमारी प्राणघातक हो जाती है.
06:58 PM सभी समस्याओं का एकमात्र रास्ता है विकास: पीएम
बनारस में अपने एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि सभी समस्याओं को एकमात्र रास्ता विकास ही है.
रेलवे ने टिकट बुकिंग के समय में किया बदलाव
06:49 PM शिक्षा मित्रों का आत्महत्या करना सही नहीं: पीएम मोदी
अपने एक दिवसीय दौरे के तहत बनारस गए पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया. एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि बाबतपुर एयरपोर्ट के रास्ते को जल्द सुधारा जाएगा. उन्होंने कहा कि यूपी के शिक्षा मित्रों का आत्महत्या करना सही नही है. आप लोग हौसला रखें, सब कुछ सही हो जाएगा.
06:44 PM काशी के लिए है 572 करोड़ का फंड: पीएम मोदी
अपने एक दिवसीय दौरे के तहत बनारस गए पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया. एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि बाबतपुर एयरपोर्ट के रास्ते को जल्द सुधारा जाएगा. उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि जब आजादी के 75 साल 2022 में हों, तब तक हर गरीब को 24 घंटे बिजली मिले. काशी के लिए 572 करोड़ का फंड है.
06:40 PM पीएम मोदी बोले- मुझे आपका और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद चाहिए
Mujhe aapka aur Baba Bholenath ka aashirwaad chahiye taaki desh ko urjaawaan banane kay liye hum aage badhe: PM pic.twitter.com/iVRlXDvfrk
— ANI (@ANI_news) September 18, 2015
06:37 PM जब हम आजादी का 75वां साल मनाएं तब जले हर घर में 24 घंटे बिजली: पीएम
अपने एक दिवसीय दौरे के तहत बनारस गए पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया. एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि बाबतपुर एयरपोर्ट के रास्ते को जल्द सुधारा जाएगा. उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि जब आजादी के 75 साल 2022 में हों, तब तक हर गरीब को 24 घंटे बिजली मिले.
06:37 PM जब हम आजादी का 75वां साल मनाएं तब जले हर घर में 24 घंटे बिजली: पीएम
अपने एक दिवसीय दौरे के तहत बनारस गए पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया. एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि बाबतपुर एयरपोर्ट के रास्ते को जल्द सुधारा जाएगा. उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि जब आजादी के 75 साल 2022 में हों, तब तक हर गरीब को 24 घंटे बिजली मिले.
06:33 PM वाराणसी में रिंग रोड बनेगी: पीएम मोदी
अपने एक दिवसीय दौरे के तहत बनारस गए पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया. एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि बाबतपुर एयरपोर्ट के रास्ते को जल्द सुधारा जाएगा. उन्होंने कहा कि वाराणसी में रिंग रोड बनेगी.
06:28 PM जल्द सुधारा जाएगा बाबतपुरा एयरपोर्ट का रास्ता: पीएम
अपने एक दिवसीय दौरे के तहत बनारस गए पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया. एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि बाबतपुर एयरपोर्ट के रास्ते को जल्द सुधारा जाएगा.
06:25 PM पीएम ने किया बीएचयू ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन
अपने एक दिवसीय दौरे के तहत बनारस गए पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया.
06:16 PM 'मन की बात' पर अभी हमें नहीं मिली ऑर्डर कॉपी: कांग्रेस
कांग्रेस नेता एएम सिंघवी ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर अभी हमें चुनाव आयोग की तरफ से ऑर्डर कॉपी नहीं मिली. कॉपी मिलने के बाद देखते हैं क्या एक्शन उठाना है.
06:05 PM मराठी क्रिकेट कमेंटेटर बाल पंडित का निधन
मराठी में क्रिकेट कमेंट्री के जनक और इस खेल को महाराष्ट्र के घर घर में लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले मशहूर कमेंटेटर बाल पंडित का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनकी उम्र 86 साल थी. उन्होंने कल रात शहर के अस्पताल में अंतिम सांस ली.
06:00 PM श्रीधरन संयुक्त राष्ट्र के उच्चस्तरीय सलाहकार समूह में शामिल
मेट्रो मैन ई श्रीधरन को टिकाऊ परिवहन पर संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय समूह में आमंत्रित किया गया है. डीएमआरसी के बयान में यहां यह जानकारी दी गई है. इसके अनुसार, दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के मुख्य सलाहकार श्रीधरन को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने एचएलएजी-एसटी में आमंत्रित किया है. इसके अनुसार श्रीधरन ने पेशकश को स्वीकार कर लिया है. वे इस समूह में तीन साल के लिए रहेंगे.
05:57 PM ऑस्ट्रेलिया: 40 साल बाद पहुंचा पार्सल
ऑस्ट्रेलिया में एक पार्सल को पहुंचने में 40 साल लग गए हैं. शुक्रवार को जारी एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह पार्सल 1970 के दशक के मध्य में पहली बार ऑर्डर किया गया था और इसे मेलबर्न के एक टेनिस क्लब पहुंचना था. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, न्यूज कॉर्प ने कहा है कि लगता है यह पार्सल ऑस्ट्रेलिया डाक के छटाई केंद्र में मशीन के पीछे गिर गया था. और यह पार्सल हाल ही में तब मिला, जब डाक कंपनी किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो रही थी.
05:55 PM मालदा-हरिद्वार के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे प्रशासन ने आने वाले पर्वों के दौरान ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन पांच ट्रिप के लिए चलाई जाएगी. पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा.
05:50 PM शीना मर्डर केस की जांच अब सीबीआई के हवाले
महाराष्ट्र के होम सेक्रेटी ने शुक्रवार को कहा कि शीना मामले की जांच अब सीबीआई करेगी.
05:48 PM होंडा ने वापस मंगाई सवा दो लाख कारें, खराब थे एयरबैग
जापानी कार कंपनी होंडा ने अपनी 2.24 लाख कारें वापस मंगाई हैं. इन कारों के एयरबैग में खराबी थी. इस वजह से लोगों से वापस लाने को कहा है.
05:44 PM शीना केसः एडिशनल CS बोले- रूटीन था कमिश्नर मारिया का प्रमोशन
महाराष्ट्र के एडिशनल चीफ सेक्रेट्री ने शीना मर्डर केस की जांच कर रहे मुंबई के पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के प्रमोशन पर सफाई दी है. कहा है कि यह प्रमोशन रूटीन था.
05:23 PM बिहार चुनावः मांझी के 13 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, बेटे को दिया टिकट
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी HAM ने 13 उम्मीदवारों पहली लिस्ट जारी कर दी है. मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन कुटुंबा से चुनाव लड़ेंगे. मांझी खुद मख्दुमपुर से चुनाव लड़ेंगे.
05:18 PM नाबालिग से रेप पर बने कानून को SC में चुनौती, सरकार से जवाब तलब
सुप्रीम कोर्ट में नाबालिग से रेप पर बने कानून के खिलाफ याचिका लगाई गई है. इसमें आईपीसी की धारा 375 को चुनौती दी गई. इसमें कहा गया है कि यदि पीड़िता की उम्र 15 से 18 के बीच है और वह शादीशुदा है तो उसके साथ शारीरिक संबंध को बलात्कार नहीं माना जाता. सुप्रीम कोर्ट ने कानून में इस विरोधाभास पर सरकार से स्तिथि स्पष्ट करने को कहा है. महिला आयोग को भी पार्टी बनाया है.
05:08 PM सुषमा स्वराज ने दिलाया भरोसा, सुरक्षित हैं इराक में लापता हुए भारतीय
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि हमें अपने सूत्रों से पुख्ता खबर मिली है कि इराक में लापता हुए भारतीय सुरक्षित हैं. उनके परिजन चिंता न करें.
04:59 PM चांदनी चौक बस टक्कर की जांच के लिए बनी कमेटी
दिल्ली सरकार ने घटना की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है. परिवहन मंत्री गोपाल राय ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.
04:54 PM दिल्ली के चांदनी चौक हादसे में एक और मौत, अब तक तीन मरे
दिल्ली के चांदनी चौक में बस की टक्कर में ड्राइवर समेत अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. ड्राइवर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.
04:46 PM दिल्ली के चांदनी चौक हादसे में बस ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बस वाले ने पांच लोगों को टक्कर मार
दी. घटना के बाद बस ड्राइवर को दिल का
दौरा पड़ा था. जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे में यह दूसरी मौत है.
4:40PM कलेक्टर ने सौंपी झाबुआ धमाके की रिपोर्ट, CM ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
मध्य प्रदेश के झाबुआ में 12 सितंबर को हुए धमाके की रिपोर्ट जिला कलेक्टर अरुणा गुप्ता ने सौंप दी है. इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला प्रशासन के अफसरों की बैठक बुलाई है.
04:28 PM नेताजी की फाइल में खुलासा, IB ने की थी पत्नी की जासूसी
नेताजी सुभाषचंद्र बोस से जुड़ी फाइलों में खुलासा हुआ है कि आईबी ने कैसे नेताजी की पत्नी और सिसिर बोस के बीच हुए मेल इंटरसेप्ट किए थे.
04:04 PM पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर रोक नहीं
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को एक सलाह दी है. चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. आयोग ने कहा है कि बस इसमें बिहार चुनाव का जिक्र न किया जाए.
04:00 PM अफरीदी ने पीसीबी को भारत के आगे नहीं गिड़गिड़ाने की सलाह दी
पाकिस्तान की राष्ट्रीय टी20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिसंबर में यूएई में प्रस्तावित द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने के लिये भारतीय क्रिकेट बोर्ड के आगे नहीं गिड़गिड़ाने की सलाह दी है. अफरीदी ने लाहौर में राष्ट्रीय शिविर के दौरान पत्रकारों से कहा कि पीसीबी को इसके बजाय अन्य टीमों को पाकिस्तान दौरे के लिये आमंत्रित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.
03:40 PM दिल्ली के चांदनी चौक में बस ने पांच को कुचला, एक की मौत
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक बस वाले ने पांच लोगों को टक्कर मार दी. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना के बाद बस ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ गया.
03:36 PM श्रीनगर: बीफ बैन के खिलाफ पाक के झंडे के साथ प्रदर्शन
Protest against #BeefBan in Srinagar called by Mirwaiz Umar Farooq. Pak flags seen at the protest. pic.twitter.com/dIKtkpxY0l
— ANI (@ANI_news) September 18, 2015
03:12 PM ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ केस फाइल किया
बीकानेर लैंड डील के एक मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ शुक्रवार को केस फाइल कर दिया.
03:00 PM काठमांडू पहुंचे विदेश सचिव जयशंकर
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के तौर पर विदेश सचिव एस जयशंकर नेपाल के नए संविधान को लेकर मधेशी समूहों के विरोध के बीच नेपाली नेताओं के साथ राजनीतिक मामलों पर वार्ता के लिए काठमांडू पहुंचे गए. जयशंकर अपनी इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान शिष्टाचार के तौर पर प्रधानमंत्री सुशील कोइराला से मुलाकात करेंगे.
बाहुबलीः बिहार के माफिया डॉन शहाबुद्दीन की दास्तान
02:45 PM फेड के फैसले के बाद डॉलर में कमजोरी
फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने की घोषणा के बाद डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में कमजोरी दर्ज की गई. दो दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद फेड ने गुरुवार को ब्याज दर को शून्य के करीब फिलहाल बरकरार रखने का फैसला किया.
02:42 PM एमसीडी पर भड़के केजरीवाल, बोले- काम नहीं करना, बस पैसा-पैसा करना है
Jitna paisa de do saara khaa jaate hain. Kaam nahi karna bas paisa, paisa, paisa karna hai: Delhi CM on Delhi MCD pic.twitter.com/DQ7z1duwsf
— ANI (@ANI_news) September 18, 2015
02:40 PM मथुरा के नारी निकेतन से 19 महिलाएं भागीं
मथुरा के नारी निकेतन से 29 महिलाओं में से 19 महिलाएं फरार हो गईं लेकिन बाद में उनमें से 17 को पकड़ लिया गया. यह घटना आज तड़के ढाई बजे हुई. शेष दो महिलाओं की तलाश की जा रही है. इस घटना के पीछे उन दो युवकों का हाथ बताया जा रहा है जो अभी तक गायब दोनों युवतियों के मित्र बताए जा रहे हैं. इन युवकों ने ही नारी निकेतन के चौकीदार पर हमला कर वहां की महिलाओं को मुक्त करा लिया था जिसके बाद 29 में से 19 महिलाएं भाग गईं.
02:33 PM डीजल कैब पर दिल्ली सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस
डीजल कैब के मामले पर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार को नोटिस थमा दिया. अब इस मामले पर 6 अक्टूबर को सुनवाई होगी. साथ ही कोर्ट ने इस पर दो हफ्ते में रिपोर्ट भी सौंपने को कहा है.
02:30 PM गांधी परिवार के पीछे पड़ी है मोदी सरकार: मीम अफजल
नेशनल हेराल्ड केस ईडी ने फिर खोल दिया है. इससे एक बार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जांच शुरू हो जाएगी. बताया जाता है कि तकनीकी कारणों से पिछले महीने ये केस बंद कर दिया गया था. इस पर कांग्रेस के नेता मीम अफजल ने कहा कि मोदी सरकार गांधी परिवार के पीछे पड़ी हुई है.
02:26 PM नेशनल हेराल्ड केस: ईडी ने फिर खोला केस
नेशनल हेराल्ड केस ईडी ने फिर खोल दिया है. इससे एक बार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जांच शुरू हो जाएगी. बताया जाता है कि तकनीकी कारणों से पिछले महीने ये केस बंद कर दिया गया था.
02:21 PM जदयू ज्वॉइन कर सकते हैं पूर्व मंत्री ददन यादव, नीतीश से की मुलाकात
पूर्व मंत्री ददन यादव ने नीतीश कुमार के घर जाकर शुक्रवार को उनसे मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक ददन यादव जदयू ज्वॉइन करने वाले हैं. बताया जाता है कि ददन डुमरावं सीट से चुनाव लड़ सकते है.
02:13 PM स्वास्थ्य मंत्री के साथ एलबीएस अस्पताल पहुंचे सीएम केजरीवाल
Arvind Kejriwal along with Satyendra Jain visits LBS hospital in Delhi (Visuals) pic.twitter.com/WUSdlX7heh
— ANI (@ANI_news) September 18, 2015
02:09 PM अतंरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रहे प्रताप कबलाना की डेंगू से मौत
अतंरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रहे प्रताप कबलाना की शुक्रवार को गुड़गांव
के एक अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई. यह जानकारी एएनआई ने दी.
02:00 PM गुजरात: द्वारका के समुद्र में पाक मरीन की फायरिंग, मछुआरे की मौत
गुजरात के द्वारका के समुद्र में शुक्रवार को पाकिस्तान मरीन की ओर से फायरिंग की गई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई है.
01:52 PM आर्थिक वृद्धि के लिए मुद्रास्फीति कम रखना महत्वपूर्ण: राजन
कर्ज सस्ता करने के लिए प्रमुख नीतिगत दर में कटौती के लगातार बढ़ रहे दबाव के बीच रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि निरंतर आर्थिक वृद्धि के लिये मुद्रास्फीति कम रखना काफी महत्वपूर्ण है. मौद्रिक नीति समीक्षा की अगली बैठक 29 सितंबर को होनी है जिसमें उम्मीद है कि राजन नीतिगत दर में इस साल की चौथी कटौती की घोषणा करेंगे.
01:50 PM बीसीसीआई अध्यक्ष डालमिया की हालत स्थिर
बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की हालत में अब सुधार आया है और एंजियोग्राफी करके उनकी कोरोनरी आर्टरी में से थक्का हटा दिया गया है. 75 बरस के डालमिया का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि आज वह बेहतर हैं और ईसीजी में सुधार आया है. अस्पताल में उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है.
01:40 PM सोमनाथ भारती की याचिका पर 25 तक सुनवाई टली
घरेलू हिंसा केस में गैर जमानती वारंट का सामना कर रहे आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती की याचिका पर दिल्ली कोर्ट ने 25 सितंबर तक के लिए सुनवाई टाल दी है.
01:29 PM शिखंडी और जयचंद हैं तीसरे मोर्चे वाले: जदयू
जदयू प्रवक्ता ने समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में बनने वाले तीसरे मोर्चे को शिखंडी, जयचंद और मीर जफर की फौज कहा. प्रवक्ता अजय अलोक ने समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव और ओवैसी के लिए भी शिखंडी और जयचंद जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.
01:15 PM एनएचआरसी के फंक्शन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह
HM Rajnath Singh speaking at a National Human Rights Commission&State Human Rights Commissions function in Delhi pic.twitter.com/Lcctd0pmbI
— ANI (@ANI_news) September 18, 2015
01:06 PM अटारी बॉर्डर से 23 किलोग्राम हेरोइन जब्त
अटारी बॉर्डर से बीएसएफ ने शुक्रवार को 23 किलोग्राम हेरोईन जब्त की है. यह जानकारी बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने दी.
12:52 PM बुलंदशहर के एडीजे कुलविंदर सिंह को दिल का दौरा, मौत
यूपी के बुलंदशहर के एडीजे कुलविंदर सिंह की शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.
12:44 PM एलजी की चिट्ठी को लेकर पीएम से आपत्ति दर्ज कराएंगे केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एलजी की अफसरों पर लगाम लगाने वाली चिट्ठी पर कहा कि इस समय इसका कोई तुक नहीं है. इस समय दिल्ली डेंगू से लड़ रही है और केंद्र का फर्ज बनता है कि वो इस समय दिल्ली सरकार की मदद करे. उन्होंने कहा कि यह चिट्ठी केंद्र के इशारे पर भेजी गई है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि वो इस बाबत पीएम को चिट्ठी लिखेंगे.
12:33 PM बिहार में वोट कटवाने वाले की भूमिका में ओवैसी: त्यागी
जनता दल (युनाइटेड) के महासचिव केसी़ त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने औवैसी को बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन को नुकसान पहुंचाने का कार्य दिया है. त्यागी ने कहा कि ओवैसी बिहार में वोट कटवाने की भूमिका में आए हैं.
12:28 PM कच्चे खाद्य तेल के लिए आयात शुल्क में 5 फीसदी की बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने खाद्य तेल के सभी खंडों के लिए आयात शुल्क में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की. अब कच्चे खाद्य तेल के लिए आयात शुल्क 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत और रिफाइन्ड खाद्य तेल के लिए यह 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है.
12:24 PM ग्रेटर नोएडा भू अधिग्रहण मामला: SC किसानों की याचिका की सुनवाई पर तैयार
सुप्रीम कोर्ट से सावित्री देवी के मामले में आए आदेश के बाद रौजा याकुबपुर के कई किसानों की याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है. किसानों ने विशेष अनुमति याचिका दाखिल कर मांग की है कि भूमि अधिग्रहण के बाद जो मुआवजा उन्हें दिया गया है, वो उसे वापस करना चाहते हैं. इस एवज में उनकी जमीन के भूमि अधिग्रहण के नोटीफिकेशन को रद्द किया जाए. इससे पहले अधिग्रहण को सही ठहराते हुए कोर्ट ने सावित्री देवी व अन्य के मामले में अधिग्रहण को रद्द करने से इनकार कर दिया था.
12:21 PM पटना वुमेन कॉलेज में छात्राओं का प्रदर्शन
पटना वुमेन कॉलेज में शुक्रवार को छात्राओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. छात्राएं एक प्रोफेसर की ओर से किए गए यौन शोषण के मामले पर प्रदर्शन कर रही हैं. इनकी मांग है कि इस प्रोफेसर को अरेस्ट किया जाए.
12:19 PM पेशावर एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमला, 16 लोगों की हुई मौत
पेशावर के एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले में अब तक 8 आतंकवादी ढेर हो चुके हैं जबकि पाक आर्मी के 10 जवान इस हमले में घायल हुए हैं. इस हमले की जिम्मेदारी टीटीपी ने ली है. पाक आर्मी के सूत्रों ने बताया कि इस आतंकी हमले में 16 नागरिकों की जान गई है.
12:16 PM एलजी की चिट्ठी पर बोले केजरीवाल, ये सब केंद्र करवा रहा है
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एलजी की अफसरों पर लगाम लगाने वाली चिट्ठी पर कहा कि इस समय इसका कोई तुक नहीं है. इस समय दिल्ली डेंगू से लड़ रही है और केंद्र का फर्ज बनता है कि वो इस समय दिल्ली सरकार की मदद करे. उन्होंने कहा कि यह चिट्ठी केंद्र के इशारे पर भेजी गई है.
12:07 PM बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को कहा कि नीतीशजी और लालूजी जानते हैं कि यदि उन्होंने एक बार भी कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ स्टेज शेयर कर लिया तो असफलता उनसे लिपट जाएगी.
12:00 PM शाहिद ने कहा, बुजुर्गों की तरह अनुभवी हैं आलिया
अभिनेता शाहिद कपूर ने सामान्य ज्ञान की कम जानकारी को लेकर अभिनेत्री आलिया भट्ट की होने वाली खिंचाई से उनका बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने इस कमी को दूर कर लिया है और अब उनकी जानकारी किसी 65 साल के अनुभवी बुजुर्ग की तरह है.
11:53 AM काशी ने रक्षाबंधन को सुरक्षाबंधन बनाया: पीएम मोदी
अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री शुक्रवार को बनारस पहुंच गए. ई रिक्शा और सोलर लैंप का वितरण करने के बाद वाराणसी के डीएलडब्ल्यू ग्राउंड से पीएम मोदी ने कहा कि काशी ने रक्षाबंधन को सुरक्षाबंधन बनाया. मोदी ने कहा कि हमने लोगों को बैंक तक पहुंचाया.
11:51 AM अब करना होगा आरबीआई को ब्याज पर फैसला: वित्त राज्य मंत्री
वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि अब हम अनुकूल दौर में हैं और आरबीआई को ब्याज पर फैसला करना होगा.
11:49 AM शिक्षा गरीबी से लड़ने का औजार है: पीएम मोदी
अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री शुक्रवार को बनारस पहुंच गए. ई रिक्शा और सोलर लैंप का वितरण करने के बाद वाराणसी के डीएलडब्ल्यू ग्राउंड से पीएम मोदी ने कहा कि छोटी छोटी चीजों से ही बड़ा बदलाव होता है. पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा गरीबी से लड़ने का औजार है.
11:45 AM छोटी-छोटी चीजों से होता है बड़ा बदलाव: पीएम मोदी
अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री शुक्रवार को बनारस पहुंच गए. ई रिक्शा और सोलर लैंप का वितरण करने के बाद वाराणसी के डीएलडब्ल्यू ग्राउंड से पीएम मोदी ने कहा कि छोटी छोटी चीजों से ही बड़ा बदलाव होता है.
11:43 AM गरीबों के विकास से अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा: पीएम मोदी
अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री शुक्रवार को बनारस पहुंच गए. ई रिक्शा और सोलर लैंप का वितरण करने के बाद वाराणसी के डीएलडब्ल्यू ग्राउंड से पीएम मोदी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम गरीबों को आत्मनिर्भर बनाएं. उन्होंने कहा कि गरीब के विकास से अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा.
11:40 AM हम गरीबों को बनाएंगे आत्मनिर्भर: पीएम मोदी
अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री शुक्रवार को बनारस पहुंच गए. ई रिक्शा और सोलर लैंप का वितरण करने के बाद वाराणसी के डीएलडब्ल्यू ग्राउंड से पीएम मोदी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम गरीबों को आत्मनिर्भर बनाएं.
11:39 AM तकनीक से बदलेगा गरीबों का जीवन: पीएम मोदी
अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री शुक्रवार को बनारस पहुंच गए. ई रिक्शा और सोलर लैंप का वितरण करने के बाद वाराणसी के डीएलडब्ल्यू ग्राउंड से पीएम मोदी ने कहा कि काशी के भाग्य को बदलने की ये शुभ शुरुआत है. उन्होंने कहा कि तकनीक से अब गरीबों का जीवन बदलेगा.
11:35 AM काशी के भाग्य को बदलने की शुभ शुरुआत: पीएम मोदी
अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री शुक्रवार को बनारस पहुंच गए. ई रिक्शा और सोलर लैंप का वितरण करने के बाद वाराणसी के डीएलडब्ल्यू ग्राउंड से पीएम मोदी ने कहा कि काशी के भाग्य को बदलने की ये शुभ शुरुआत है.
11:31 AM वाराणसी में पीएम कर रहे ई रिक्शा और सोलर लैंप का वितरण
अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री शुक्रवार को बनारस पहुंच गए. वाराणसी में आज भैरो बाबा के दर्शन करेंगे पीएम मोदी इस समय ई रिक्शा और सोलर लैंप का वितरण कर रहे हैं.
11:29 AM टिकट के लिए धरने पर बैठे आरजेडी एमएलए भाई दिनेश
बिहार में टिकटों के लिए मारामारी शुरू हो गई है. टिकट कटने के भय से शुक्रवार को जगदीशपुर के आरजेडी एमएलए भाई दिनेश पार्टी कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए.
11:25 AM सीएम ममता बनर्जी ने कहा- आज का दिन ऐतिहासिक है
पश्चिम बंगाल सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 64 फाइलें सार्वजनिक कर दी. ये फाइलें सोमवार से जनता को दिखेंगी. इस पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- आज का दिन ऐतिहासिक है.
10:19 AM वाराणसी में भैरो बाबा के दर्शन करेंगे पीएम मोदी
अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री शुक्रवार को बनारस पहुंच गए. वाराणसी में आज भैरो बाबा के दर्शन करेंगे पीएम मोदी.
11:15 AM पीएम नरेंद्र मोदी बनारस पहुंचे
अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री शुक्रवार को बनारस पहुंच गए. अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी बीएययू में ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन करेंगे.
11:11 AM पेशावर एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी टीटीपी ने ली
पेशावर के एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले में अब तक 8 आतंकवादी ढेर हो चुके हैं जबकि पाक आर्मी के 10 जवान इस हमले में घायल हुए हैं. इस हमले की जिम्मेदारी टीटीपी ने ली है.
11:08 AM नेताजी के परिजनों की अपील, 'केंद्र भी करे दस्तावेज सार्वजनिक'
पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से नेताजी के दस्तावेजों के सार्वजनिक होने के बाद अब उनके परिजनों ने एक बार फिर अपील की है कि केंद्र के पास नेताजी के जो दस्तावेज हैं उन्हें भी सार्वजनिक किया जाए.
11:01 AM कोलकाता पुलिस म्यूजियम में रखे गए नेताजी से जुड़े दस्तावेज
64 Netaji files kept in Kolkata Police Museum for public viewing (In pic: SC Bose's grandnephew) pic.twitter.com/UPoWOdribi
— ANI (@ANI_news) September 18, 2015
11:00 AM सरकारी सहूलियतों से नहीं अपने दम पर करें कारोबार: रघुराम राजन
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि बिजनेस सरकारी सहूलियत के बूते नहीं, खुद के दम पर करना चाहिए.
10:48 AM नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फाइलें सार्वजनिक, सोमवार से दिखेंगी
पश्चिम बंगाल सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 64 फाइलें सार्वजनिक कर दी. ये फाइलें सोमवार से जनता को दिखेंगी.
10:41 AM 11 सीटों पर सहयोगियों से चर्चा जारी है: चिराग पासवान
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रामविलास पासवान की एलजेपी ने शुक्रवार को 12 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. यह लिस्ट रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने जारी की. चिराग पासवान ने कहा कि अगले दो दिनों में बाकी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे. चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन में कुछ समझौते करने पड़ते हैं. चिराग ने कहा कि 11 सीटों पर अभी सहयोगियों से चर्चा जारी है.
10:39 AM गठबंधन में करने पड़ते हैं कुछ समझौते: चिराग पासवान
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रामविलास पासवान की एलजेपी ने शुक्रवार को 12 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. यह लिस्ट रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने जारी की. चिराग पासवान ने कहा कि अगले दो दिनों में बाकी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे. चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन में कुछ समझौते करने पड़ते हैं.
10:37 AM अगले दो दिनों में बाकी की जारी होगी लिस्ट: चिराग पासवान
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रामविलास पासवान की एलजेपी ने शुक्रवार को 12 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. यह लिस्ट रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने जारी की. चिराग पासवान ने कहा कि अगले दो दिनों में बाकी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे.
10:35 AM बिहार चुनाव: चिराग पासवान ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रामविलास पासवान की एलजेपी ने शुक्रवार को 12 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. यह लिस्ट रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने जारी की.
10:34 AM बिहार चुनाव: एलजेपी ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रामविलास पासवान की एलजेपी ने शुक्रवार को 12 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी.
10:28 AM ई रिक्शा आज बनारस में बांटेंगे पीएम मोदी
PM Narendra Modi to distribute e-rickshaws and cycle-rickshaws at an event in his constituency Varanasi today pic.twitter.com/hlh7OfP7bE
— ANI (@ANI_news) September 18, 2015
10:24 AM गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
10:21 AM बालाकोट में पाक की ओर से फायरिंग, 1 जवान घायल
जम्मू कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया. इसके अलावा चार पशु भी घायल हो गए. यह जानकारी रक्षा सूत्रों ने दी.
10:16 AM सीतापुर गैंगरेप: मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सीतापुर गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. अब तक इस मामले में दो लोग गिरफ्त में आ
10:10 AM पेशावर हमले में 8 आतंकवादी ढेर
पेशावर के एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले में अब तक 8 आतंकवादी ढेर हो चुके हैं जबकि पाक आर्मी के 10 जवान इस हमले में घायल हुए हैं.
10:05 AM 'नेताजी की फाइलें जगजाहिर करने का सीएम का फैसला सराहनीय'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कुछ फाइलें जगजाहिर करने का सीएम ममता बनर्जी का फैसला सराहनीय है. यह बात नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाती चंद्र बोस ने कही. उन्होंने कहा कि वाकई ममता बनर्जी का यह एक बोल्ड स्टेप है.
10:00 AM डेविस कप: वर्ल्ड ग्रुप के लिए चेक गणराज्य से भिड़ेगा भारत
भारत डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में अगले तीन दिनों तक दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) परिसर में विश्व की नम्बर-1 टीम चेक गणराज्य से भिड़ेगा. भारत के लिए शीर्ष एकल खिलाड़ी युकी भाम्बरी अभियान की शुरुआत करेंगे. युकी (125) को शुक्रवार को होने वाले पहले एकल मुकाबले में लुकास रोसोल से भिड़ना है.
09:54 AM सीरिया में दारा के पास बैरल बम विस्फोटों में 21 की मौत
सीरिया में दारा शहर के निकट विद्रोहियों के कब्जे वाले एक कस्बे में सरकार के हेलीकॉप्टरों द्वारा किए गए बैरल बम हमलों में कम से कम 21 नागरिक मारे गए हैं. सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि सरकारी हेलीकॉप्टरों ने कल दारा प्रांत के बुसरा-अल-शाम के आसपास बैरल बम गिराए जिससे दो बच्चों और चार महिलाओं समेत कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई.
09:50 AM मिस्र में 17 आतंकवादी मारे गए
मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में सुरक्षा बलों के अभियान में गुरुवार को 17 आतंकवादी मारे गए, जबकि 35 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद समीर ने कहा, "सुरक्षा बलों ने 53 विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय किया, आतंकवादियों के 43 ठिकानों को जला दिया, बिना लाइसेंस वाली 13 मोटरसाइकिलों व 16 वाहनों और सात गोदामों को नष्ट कर दिया."
09:34 AM आसिया पर फोन के जरिए पाक में संबोधन का भी आरोप
अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी पर आरोप है कि उन्होंने फोन के जरिए पाकिस्तान में एक जनसभा को संबोधित किया था. इस मामले पर भी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है.
09:29 AM पाक झंडा लहराने के आरोप में आसिया अंद्राबी गिरफ्तार
पाकिस्तान का झंडा लहराने के आरोप में अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी गिरफ्तार.
09:22 AM रुपया 31 पैसे उछला, डॉलर के मुकाबले 66.15 कीमत
फेडरल रिजर्व की ओर से अहम ब्याज दर नहीं बढ़ाए जाने के चलते रुपये की कीमत में 31 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. फिलहाल डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 66.15 हो गई है.
09:18 AM शेयर बाजार: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 166.39 अंक ऊपर
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई. सेंसेक्स 166.39 अंक ऊपर उठकर 26,130.36 तक पहुंचा.
09:12 AM बिहार चुनाव: RLSP नेताओं के साथ BJP नेता भूपेंद्र यादव की मीटिंग
बिहार चुनाव के सिलसिले में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव दिल्ली में सुबह 10 बजे अपने आवास पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे.
09:05 AM पाकिस्तान के कामरा एयरबेस पर भी थी आतंकी हमले की साजिश
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कामरा एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है.आतंकवाद रोधक विभाग के एसएसपी जुनैद शेख ने बताया उन्होंने एक खूंखार आतंकवादी को गिरफ्तार किया है जो तहरीक ए इमारत इस्लामिया अफगानिस्तान नामक आतंकी संगठन से जुड़ा है. आतंकी के पास से आत्मघाती जैकेट, जिहादी सामग्री, सीडी और कुछ नक्शे बरामद किए हैं.
08:59 AM वाराणसी दौरे के लिए पीएम नरेंद्र मोदी रवाना
Leaving for Varanasi, where I will attend various programmes. http://t.co/DeOs8nU6zH
— Narendra Modi (@narendramodi) September 18, 2015
08:56 AM पेशावर हमला: सेना के साथ मुठभेड़ में छठा आतंकी मारा गया
पेशावर में पाकिस्तान एयरफोर्स बेस पर सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. एक एक कर आतंकी मार गिराए जा रहे हैं. अभी तक 6 आतंकियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि पाक सेना के किसी भी जवान के हताहत होने की सूचना नहीं है.
08:54 AM पंजाब: तरनतारन में BSF ने जब्त की 110 करोड़ रुपये की हेरोइन
पंजाब के तरनतारन में बीएसएफ जवानों ने 110 करोड़ रुपये मूल्य की 22 किलो ग्राम हेरोइन बरामद की.
08:41 AM पाक सेना-आतंकियों की मुठभेड़ में अब तक 5 आतंकी ढेर
पेशावर में पाकिस्तान एयरफोर्स बेस पर सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. एक एक कर आतंकी मार गिराए जा रहे हैं. अभी तक पांच आतंकियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि पाक सेना के किसी भी जवान के हताहत होने की सूचना नहीं है.
08:38 AM पेशावर: पाक एयरफोर्स बेस के गार्ड रूम के बाहर हैं आतंकी
पेशावर से मिल रही खबर के अनुसार हमलावर आतंकी फिलहाल पाकिस्तान एयरफोर्स बेस के बाहर हैं. पाक सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है जिसमें अभी तक चार आतंकियों के मारे जाने की खबर है. गौरतलब है कि तड़के पेशावर में पाकिस्तान के एयरफोर्स बेस पर करीब 11 आतंकियों ने हमला किया जिसके बाद पाक सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है.
08:35 AM पेशावर हमले में 10 से 11 आतंकियों के शामिल होने की खबर
पाकिस्तान के पेशावर हमले में 10 से 11 आतंकियों के शामिल होने कीखबर मिल रही है. तड़के पाकिस्तान के एयरफोर्स बेस पर आतंकियों ने हमला किया जिसके बाद पाक सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है. अभी तक चार आतंकियों के मारे जाने की खबर मिल रही है.
08:30 AM पाक सेना-आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी, सेना ने पूरे इलाके को घेरा
पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है. सेना ने पूरे इलाके को घेरा लिया है. गौरतलब है कि तड़के पाकिस्तान के एयरफोर्स बेस पर आतंकियों ने किया है बड़ा हमला किया है.
08:27 AM पाक एयरफोर्स बेस पर हमला, अब तक 4 आतंकी ढेर
भारी सुरक्षा बल एयरफोर्स बेस में आतंकियों से मोर्चा लेने के लिए भेजा गया है. पाक एयरफोर्स के डीजी के मुताबिक अभी तक चार आतंकी मारे गए हैं.
08:15 AM पेशावर में पाक एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमला, अब तक 3 आतंकी ढेर
पाकिस्तान के एयरफोर्स बेस पर आतंकियों ने किया है बड़ा हमला. बताया जाता है कि पेशावर के बड़ाबेर एरिया में बने एयरफोर्स बेस पर तड़के 7 से 10 आतंकियों ने हमला किया है. मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर.
08:13 AM दिल्ली रणजी टीम के कोच अजय जडेजा आज संभालेंगे जिम्मेदारी
दिल्ली रणजी टीम के नए कोच अजय जडेजा ऑफर लेटर मिलने के बाद आज से संभालेंगे जिम्मेदारी. गुरुवार को फिरोजशाह कोटला में लगे कैंप के पहले दिन गायब थे जडेजा
08:03 AM पंजाब, हरियाणा में डेंगू से 24 लोगों के मरने की खबर
दिल्ली से सटे पंजाब और हरियाणा में भी डेंगू का कहर. करीब 24 लोगों के मरने की खबर. हरियाणा के सोनीपत और रोहतक में सबसे ज्यादा मौतें.
07:53 AM दिल्ली: डेंगू से 10वीं के छात्र की इलाज के दौरान मौत
दिल्ली में डेंगू से मौतों का सिलसला जारी. बीती रात सीमापुरी के रहनेवाले 10वीं के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. अबतक डेंगू से 16 लोगों की मौत हो चुकी है.
07:49 AM नेताजी से जुड़ी 64 फाइलें आज सार्वजनिक करेंगी सीएम ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी 64 फाइलें आज सार्वजनिक करेंगी. कोलकाता पुलिस म्यूजियम में सार्वजनिक की जाएंगी फाइलें. कोलकाता पुलिस ने नेताजी के परिजनों को भी मौजूद रहने के लिए भेजा न्योता.
07:46 AM पीएम मोदी की लोकप्रियता में इजाफा, सर्वे में 87% ने की तारीफ
अमेरिकी संस्था प्यू रिसर्च फाउंडेशन के सर्वे में 87 फीसदी लोगों ने मोदी की तारीफ की. इस साल 6 अप्रैल से 19 मई के बीच 2452 भारतीयों से सवाल पूछे गए. सर्वे के मुताबिक- मोदी और बीजेपी ने ग्रामीण इलाकों में भी गहरी पैठ बनाई. कांग्रेस के बर्चस्व को पीछे छोड़ा.
07:37 AM वाराणसी: पीएम मोदी BHU ट्रॉमा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी आज बीएचयू में बने ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन करेंगे. गरीब तबके के करीब 500 लोगों को ई रिक्शा, ई साइकिल भी बांटेंगे पीएम. इसके बाद में एक जनसभा को भी करेंगे संबोधित.
07:32 AM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा आज
लंबे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. प्रोटोकॉल के तहत राज्य के सीएम अखिलेश यादव उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे. इससे पहले तीन बार खराब मौसम की वजह से रद्द हो चुका है पीएम का दौरा.
07:25 AM नासिक: निर्मोही आखाड़ा के संतों ने किया शाही स्नान
निर्मोही आखाड़ा के संतों ने किया शाही स्नान. अब दिगम्बर और निर्मल अखाड़ा के लोग शाही स्नान करेंगे. गोदावरी में साधु-संतों के स्नान के बाद आम श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी.
06:45 AM पटेलों के प्रदर्शन के बीच भाजपा ने अहमदाबाद में पार्टी बैठक रद्द की
ओबीसी दर्जे के लिए पटेल समुदाय के सदस्यों द्वारा राज्यव्यापी प्रदर्शनों के मद्देनजर गुजरात भाजपा ने आज वरिष्ठ नेताओं के न होने का कारण बताते हुए होने वाले पार्टी के सम्मेलन टालने की घोषणा की.
06:33 AM नासिक में आई अचानक आंधी और जबरदस्त बारिश
नासिक में अचानक आई आंधी और जबरदस्त बारिश की वजह से शाही स्नान प्रभावित होने की संभावना है.
06:03 AM मुंबई: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल
बीती रात मुंबई में हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. देर रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार से आ रही होंडा सीटी कार ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी जबकि दूसरी घटना में एक मर्सिडीज ने सड़क के किनारे खाड़ी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.
05:30 AM स्मृति ईरानी ने पूर्वोत्तर के जिला कलक्टरों के साथ किया ई-परामर्श
पूर्वोत्तर के अपने दौरे से पहले मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर क्षेत्र के जिला कलक्टरों के साथ विचार-विमर्श किया.
05:00 AM फेडरल रिजर्व ने नहीं बदला अहम ब्याज दर
फेडरल रिजर्व ने कमजोर वैश्विक अर्थव्यस्था, निम्न मुद्रास्फीति और अस्थिर वित्तीय बाजारों के जोखिमों के कारण अमेरिकी ब्याज दरों को रिकार्ड निचले स्तर पर रखा है.
04:30 AM पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध है शिअद-बीजेपी सरकार: मजीठिया
पंजाब के राजस्व एवं पुनर्वास, नई एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि शिअद-बीजेपी सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राजनीतिक विरोधियों द्वारा किए गए गलत दावे बेबुनियाद हैं.
04:00 AM संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाएगा पाक: सरताज अजीज
पाकिस्तान के विदेश मंत्री सरताज अजीज ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इस महीने के आखिर में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के आगामी सत्र में कश्मीर का और पाकिस्तान में भारत के कथित हस्तक्षेप का मुद्दा उठाएंगे.
03:30 AM पश्चिम बंगाल में जहरीली शराब पीने से एक और की मौत, मृतकों की संख्या पांच
पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना जिले में अवैध शराब पीने से मरने वाले की संख्या बढ़कर पांच हो गई है जबकि 20 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
02:55 AM धर्मग्रंथों के बारे में युवाओं के सामने वैज्ञानिक तर्क पेश किया जाए: शर्मा
महाभारत और रामायण पढ़ाने की पैरवी करने वाले केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि अगर युवाओं के समक्ष धर्मग्रंथ के बारे में वैज्ञानिक तर्क नहीं पेश किया जाता है तो भविष्य की पीढ़ी इन महाकाव्यों को काल्पनिक मान सकती है.
02:15 AM झारखंड में भीषण मुठभेड़ के बाद माओवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़
सुरक्षा बलों ने पूर्व सिंहभूम जिले के घाटशिला इलाके में भीषण मुठभेड़ के बाद पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे टेकरी पहाड़ी में माओवादियों के एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ किया.
01:45 AM जगमोहन डालमिया खतरे से बाहर
डॉक्टर्स के मुताबिक जगमोहन डालमिया अब खतरे से बाहर हैं. उन्हें अगले 4 दिन तक अस्पताल में रखा जा सकता है.
01:05 AM एआर रहमान जैसे लोगों से संपर्क करे विश्व हिंदू परिषद: भाजपा विधायक
तेलंगाना से भाजपा के विधायक राजा सिंह ने एक नया विवाद खड़ा करते हुए विश्व हिंदू परिषद से कहा है कि वह संगीतकार एआर रहमान जैसे ज्यादा लोगों से संपर्क करे. रहमान ने पैगंबर मोहम्मद पर एक ईरानी फिल्म के लिए संगीत रचा है जिसपर एक संगठन ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया है.
12:35 AM चिली में भूकंप से 10 लोगों की मौत
चिली में आए 8.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 10 लोगों की मौत
हो गई और 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है.
12:11 AM जगमोहन डालमिया से मिलकर अस्पताल से वापस लौटे सौरव गांगुली
कार्डियक अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से मिलकर वापस लौटे पूर्व भारतीय क्रिकेट कैप्टन सौरव गांगुली
12:03 AM दिल्ली: छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
दिल्ली के तिमारपुर में सर्वोदय स्कूल के 11वीं के छात्र इशू को दूसरे स्कूल के छात्रों ने चाकू मारा. इलाज के दौरान अस्पताल में मौत.
12:01 AM कोलकाता: BCCI अध्यक्ष जगमोहन डालमिया अस्पताल में भर्ती
कोलकाता: BCCI अध्यक्ष जगमोहन डालमिया अस्पताल में भर्ती. दिल का दौरा पड़ने के बाद आईसीयू में भर्ती किए गए. हालत में सुधार. ऑपरेशन भी किया गया.
12:00 AM FTII छात्र बिना किसी पूर्व शर्त के बातचीत के लिए तैयार
गजेंद्र चौहान को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान का प्रमुख नियुक्त किए जाने के खिलाफ करीब 100 दिनों से जारी आंदोलन के बाद अब गतिरोध के हल की संभावनाएं तेज हो गई हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि वे बिना किसी पूर्व शर्त के सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं.