scorecardresearch
 

कांग्रेसी विधायक का दावा, जुलाई में गहलोत सरकार को बर्खास्त करेंगे PM मोदी

कांग्रेस के एक विधायक ने अशोक गहलोत सरकार के गिरने का दावा किया है. विधायक रामनारायण मीणा का दावा है कि जुलाई में पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान सरकार को बर्खास्त कर देंगे.

Advertisement
X
सीएम अशोक गहलोत के साथ डिप्टी सीएम सचिन पायलट (फाइल फोटो)
सीएम अशोक गहलोत के साथ डिप्टी सीएम सचिन पायलट (फाइल फोटो)

कर्नाटक, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं. खुद कांग्रेस के विधायक ने अशोक गहलोत सरकार के गिरने का दावा किया है. विधायक रामनारायण मीणा का दावा है कि जुलाई में पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान सरकार को बर्खास्त कर देंगे. मीणा के इस बयान के बाद सियासी पारा बढ़ गया है.

विधायक रामनारायण मीणा ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं की लड़ाई के कारण पीएम मोदी जुलाई में राजस्थान सरकार को बर्खास्त कर देंगे. इसके लिए मोदी संविधान की धारा 356 का इस्तेमाल करेंगे. रामनारायण मीणा इस बार कांग्रेस के टिकट पर कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़े और बीजेपी के ओम बिड़ला से 279677 वोटों से हार गए.

राजस्थान में बढ़ रहा है राजनीतिक संकट

मीणा से पहले गहलोत सरकार में मंत्री उदय लाल आंजना ने चुनाव में बुरी हार के लिए टिकट वितरण पर सवाल खड़े किए थे. आंजना ने कहा था कि अशोक गहलोत के बेटे वैभव को जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाहिए था. कांग्रेस नेताओं के बगावती तेवरों से इतर सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच की दूरियों से भी राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है.

Advertisement

राजस्थान में अपना खाता भी नहीं खोल पाई कांग्रेस

दरअसल, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. सूबे में सरकार होने के बावजूद कांग्रेस राजस्थान में अपना खाता भी नहीं खो पाई. सीएम अशोक गहलोत अपने बेटे को भी नहीं जीता पाए. पार्टी के इस प्रदर्शन से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बहुत नाराज हैं. मंगलवार को राहुल ने मिलने आए अशोक गहलोत और सचिन पायलट से मुलाकात भी नहीं की.

गहलोत सरकार के सामने बहुमत का संकट नहीं

200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के पास 100 सदस्य हैं. जबकि 6 बीएसपी विधायकों ने उसे समर्थन दिया है. इसके अलावा कई निर्दलीय विधायकों का भी गहलोत सरकार को समर्थन है. बीजेपी के पास महज 73 विधायक हैं.

Advertisement
Advertisement