scorecardresearch
 

पंजाब के AAP विधायक को मिली धमकी... रात को घर के बाहर दिखी संदिग्ध कार, रेकी का शक

लुधियाना के आत्म नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिद्धू को प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' की ओर से धमकी मिलने का मामला सामने आया है. उनके घर के बाहर काले शीशों वाली कार संदिग्ध हालात में खड़ी देखी गई, जिससे रेकी की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement
X
आत्म नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिद्धू को सिख फॉर जस्टिस से मिली धमकी. (Photo: X/@KulwantSidhu)
आत्म नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिद्धू को सिख फॉर जस्टिस से मिली धमकी. (Photo: X/@KulwantSidhu)

लुधियाना के आत्म नगर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक कुलवंत सिद्धू को जान से मारने की धमकियां मिली हैं. विधायक ने आरोप लगाया है कि प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) और उसके प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू इन धमकियों के पीछे हैं. विधायक के घर के बाहर शनिवार रात एक काले शीशों वाली आई-20 कार संदिग्ध हालात में खड़ी देखी गई, जिससे रेकी की आशंका जताई जा रही है.

कुलवंत सिद्धू ने बताया कि जिस वक्त उनके घर के बाहर संदिग्ध आई-20 कार देखी गई, उस समय बैठक चल रही थी. कार में सवार लोग कुछ देर तक मौके पर रुके रहे, लेकिन जैसे ही सीसीटीवी में संदिग्ध हलचल दिखी और घर के लोग बाहर निकले, वे तेजी से फरार हो गए. आम आदमी पार्टी के विधायक ने आशंका जताई है कि आरोपी उनके घर की पहचान या किसी हमले की योजना बना रहे थे.

कुलवंत सिद्धू ने बताया कि रात करीब 9 बजे बैठक के दौरान कार लगभग दो मिनट तक बाहर खड़ी रही. उनके गनमैन ने उन्हें सूचना देने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार सवार भाग चुके थे. विधायक ने कहा, 'मैं किसी धमकी से डरने वाला नहीं हूं. बाबा दीप सिंह का आशीर्वाद मेरे साथ है और मैं निडर होकर जनता की सेवा करता रहूंगा.'

Advertisement

इससे पहले लुधियाना सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी को भी धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई और बुलेटप्रूफ वाहन उपलब्ध कराया गया. परिवार के अनुसार, बीते एक हफ्ते से विधायक को लगातार संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय कॉल्स आ रही हैं. प्रशासन ने उन्हें अज्ञात विदेशी नंबरों से कॉल न उठाने की सलाह दी है. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध वाहन का नंबर और आरोपियों की पहचान की जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement