scorecardresearch
 

मोहाली: शिक्षकों के धरनास्थल पर पहुंचे केजरीवाल बोले- शिक्षकों पर FIR मत कीजिए चन्नी साहिब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब का सियासी दौरा किया. उन्होंने लोगों से मिलकर पंजाब सीएम को निशाने पर लिया. न्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी शिक्षकों को केस दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं.

Advertisement
X
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल    (FILE)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (FILE)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पंजाब पहुंचे केजरीवाल ने चन्नी पर साधा निशाना
  • वादा: आप सत्ता में आई तो सभी संविदा शिक्षकों को नियमित करेंगे

शनिवार को पंजाब के मोहाली में शिक्षकों के धरने में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम चन्नी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो सभी संविदा शिक्षकों को नियमित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि धरना दे रहे शिक्षकों पर चन्नी साहिब एफआईआर कराने की धमकी दी है. इन पर एफआईआर मत कीजिए.

अभियान के तहत पंजाब सरकार ने साल 2003 के बाद पांच श्रेणियों के तहत 13090 संविदा शिक्षकों की भर्ती की. ये शिक्षक नियमित  किए जाने की मांग को लेकर पिछले 165 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इनमें शिक्षकों की पांच श्रेणियां शामिल हैं. इन श्रेणियों में आईईवी समावेशी शिक्षा स्वयंसेवक, ईपी शिक्षा प्रदाता, एआईई वैकल्पिक समावेशी शिक्षा, एसटीआर स्पेशल ट्रेनर रिसोर्स, ईजीएस प्राथमिक गारंटी योजना है.

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब के शिक्षक कई दिनों से धरने पर हैं. 18 साल नौकरी करने वालों की सैलरी 6000 रुपये महीना है. सुनवाई न होने पर कुछ शिक्षक पानी की टंकी पर चढ़ गए. चन्नी साहिब ने धमकी दी है कि उन पर FIR होगी. चन्नी साहिब, इन टीचर्ज़ को आपकी सहानुभूति की ज़रूरत है, कृपया इन पर FIR मत कीजिए.

Advertisement

'आप' सत्ता में आई तो सभी संविदा शिक्षकों को नियमित किया जाएगा

सोहाना गुरुद्वारा के पास पानी की टंकी पर चढ़ने वाले शिक्षकों के साथ केजरीवाल ने बातचीत की. केजरीवाल ने शिक्षकों से पूछा कि चन्नी ने हाल ही में कहा है कि 36000 संविदा कर्मचारियों को नियमित किया गया है...क्या आप उनमें से हैं? वहीं केजरीवाल ने वादा किया कि अगर 'आप' सत्ता में आई तो सभी संविदा शिक्षकों को नियमित किया जाएगा. केजरीवाल ने कहा कि आप पार्टी का जन्म धरना और आंदोलन से हुआ है, इसलिए हम आपका दर्द समझते हैं.

केजरीवाल ने सोहाना गुरुद्वारा के पास पानी की टंकी पर चढ़ने वाले प्रदर्शनकारी शिक्षकों से हाथ जोड़कर नीचे उतरने का आग्रह किया. शिक्षकों ने कहा कि लगभग 47 दिनों से यहां इस पानी की टंकी पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है. इस दौरान केजरीवाल ने लोगों से बात की. उन्होंने पूछा कि चन्नी साहिब ने बिजली माफी की बात कही है, क्या आप लोगों की बिजली माफ की गई. इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर लोगों से बातचीत की.

(INPUT : ललित)

Advertisement
Advertisement