84 कोस की परिक्रमा यात्रा बस 84 मिनट का बवाल बनकर रह गई. यात्रा को लेकर ना वीएचपी की कोई तैयारी दिखती थी और ना ही यूपी की सरकार इस यात्रा को लेकर बहुत परेशान थी. जो दिखा, वो बस खड़ा किया गया एक बवाल था. मतलब परिक्रमा फ्लॉप हुई और इसपर पॉलिटिक्स पहले से ही फिक्स थी.
आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल कभी भी कांग्रेस और बीजेपी पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते. उन्होंने कहा कि AAP के गठन से पहले दोनों दलों के रिश्ते पति-पत्नी जैसे थे.
अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा शुरू होने से पहले ही अपने अंजाम तक पहुंच गई. यूपी सरकार ने पहले ही यात्रा पर रोक का ऐलान कर दिया था. जिसका असर 25 अगस्त की सुबह से ही दिखने लगा. असर भी ऐसा दिखा कि परिक्रमा का पराक्रम शुरू में ही फ्लॉप हो गया. वीएचपी के सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया.
अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा यात्रा के लिए निकले वीएचपी नेता अशोक सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्होंने गिरफ्तारी के दौरान ही प्रेस कांफ्रेंस कर डाली. उन्होंने नवाबगंज गेस्ट हाउस से ही उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार पर जमकर निशाना साधा.
अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा को लेकर कांग्रेस और बीजेपी नेता लगातार एक दूसरे पर हमला बोलते रहे. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह तो हैं ही बयान बहादुर. उन्होंने परिक्रमा पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, 'अयोध्या में मैच फिक्स?'.
यूपी के अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की 84 कोसी परिक्रमा को लेकर सियासत दिन भर गर्म रही. कांग्रेस और बीजेपी में 'बयान वार' छिड़ा रहा. इस बार कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को बीजेपी नेता कीर्ति आजाद ने करारा जवाब दिया. परिक्रमा को लेकर कांग्रेस नेता के ट्वीट पर उन्होंने कहा, 'दिग्विजय सिंह सठिया गए हैं.'
बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि राम मंदिर का मुद्दा चुनावी नहीं, सांस्कृतिक मुद्दा है. उन्होंने कहा कि 'हमारी दिली ख्वाहिश है कि अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बने. भगवान राम में हमारी आस्था है. राम मंदिर के मुद्दे को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए'.
बीएचपी की 84 कोसी अयोध्या यात्रा पर बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष हाशिम अंसारी का कहना है कि बीजेपी के लोग मुसलमानों को पसंद नहीं करते हैं. उन्हें लोकतंत्र और धर्मनिर्पेक्षता पसंद नहीं करते. उन्होंने कहा कि परिक्रमा का ड्रामा बीजेपी की गंदी राजनीति है.
2014 का आम चुनाव करीब आया तो राम के नाम की रेल एक बार चल पड़ी है. अयोध्या एक बार फिर अखाड़ा बन गयी है, लेकिन इस कुश्ती को मैच फिक्सिंग का नाम देकर दिग्विजय सिंह खेल बिगाड़ने में लगे हैं और इससे बीजेपी बौखलाई हुई है.
सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और मनप्रीत जुनेजा के अर्धशतकों की मदद से भारत की अंडर-23 क्रिकेट टीम ने रविवार को सिंगापुर में खेले गए फाइनल मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 98 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर एशियाई क्रिकेट परिषद इमर्जिंग टीम कप का खिताब पर कब्जा जमाया.
झारखंड के दुमका में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. गुस्साए लोगों ने 14 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया.
सपा नेता आजम खान ने कहा कि जिन्होंने देश को बर्बादी के मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया, उनके साथ हमारे संबंध तक्कलुफ के साथ होने चाहिए, लेकिन जरूरी है कि रिश्तों में खटास ना आए.
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा को लेकर वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यह एक धार्मिक यात्रा है और शांत, अहिंसक तरीके से होगी.