scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

देश का वो जिला जहां के राजा हैं राम, कलेक्टर-SP करते हैं रिपोर्ट

देश का वो जिला जहां के राजा हैं राम, कलेक्टर-SP करते हैं रिपोर्ट
  • 1/10
अयोध्याभूमि विवाद के फैसले के मद्देनजर रखते हुए ओरछा के विश्व प्रसिद्ध राम राजा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. आपको बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने आयोध्या मामले के फैसले की पूरी तैयारी कर ली है. ऐसे में जानते हैं झांसी के पास स्थित ओरछा जिले के बारे में. जहां बना भगवान श्री राम का मंदिर विशेष मान्यता रखता है. साथ यहां भगवान राम को भगवान नहीं माना जाता. जानिए क्यों?
देश का वो जिला जहां के राजा हैं राम, कलेक्टर-SP करते हैं रिपोर्ट
  • 2/10
ओरछा में भगवान राम के नहीं बल्कि राजा के रूप में पूछे जाते हैं. माना जाता है आज भी भगवान राम का शासन ओरछा में चलता है. बताया जाता है जब भी किसी कलेक्टर- पुलिस अधीक्षक (SP) की नई नियुक्ति होती है तो वह यह भगवान राम के सामने आकर रिपोर्ट करते हैं.
देश का वो जिला जहां के राजा हैं राम, कलेक्टर-SP करते हैं रिपोर्ट
  • 3/10
ओरछा की कहानी भगवान राम के मंदिर से जुड़ी हुई है. दरअसल राजा मधुकर शाह ने एक भव्य चतुर्भुज मंदिर का निर्माण का काम शुरू कराया था. यह भगवान राम की मूर्ति के लिए बनवाया गया था. उस समय राजा ने सोचा था कि मंदिर में मूर्ति की स्थापना पूरे विधि विधान से की जाएगी.
Advertisement
देश का वो जिला जहां के राजा हैं राम, कलेक्टर-SP करते हैं रिपोर्ट
  • 4/10
लेकिन जब मूर्ति की स्थापना करने का समय आया तो वह अपने स्थान से हिली नहीं. आपको बता दें, इस मूर्ति को मधुकर शाह बुंदेला के राज्यकाल (1554-92) के दौरान उनकी रानी गनेश कुवर अयोध्या से लाई थीं और स्थापना से पहले मूर्ति रानी के रनवास में ही बैठाया दिया गया था. बाद में कोई भी मूर्ति को उसके स्थान से हिला नहीं पाया. जिसके बाद इसे भगवान की मर्जी समझकर महल को ही मंदिर का रूप दे दिया गया था. फिर इस मंदिर का नाम रखा "राम राजा मंदिर".  तब से लेकर आज तक राम इसी जगह विराजमान हैं.
देश का वो जिला जहां के राजा हैं राम, कलेक्टर-SP करते हैं रिपोर्ट
  • 5/10
कैसा है ओरछा

ओरछा घूमने का अलग ही मजा है. झांसी से महज 16 किलोमीटर दूर ओरछा महलों, मंदिरों और बेतवा नदी के लिए जाना जाता है. ग्‍वालियर से इसकी दूरी 120 किलोमीटर है. कभी बुंदेलखंड की राजधानी रह चुकी यह जगह आज छोटा सा शहर है.
देश का वो जिला जहां के राजा हैं राम, कलेक्टर-SP करते हैं रिपोर्ट
  • 6/10
राजा राम मंदिर के बारे में

यह मंदिर चौकोर चबूतरे पर बना है. यह मंदिर ओरछा का सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण मंदिर है. यह भारत का एकमात्र मंदिर है जहां भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है.

माना जाता है कि राजा मधुकर को भगवान राम ने स्वप्न में दर्शन दिए और अपना एक मंदिर बनवाने को कहा. राजा ने श्रीराम के जन्मस्थल अयोध्या से उनकी मूर्ति मंगवाई थी.
देश का वो जिला जहां के राजा हैं राम, कलेक्टर-SP करते हैं रिपोर्ट
  • 7/10
मूर्ति को मंदिर का निर्माण होने तक महल में रखवा दिया था. इस प्रकार महल को ही भगवान राम का मंदिर बना दिया गया.  तब से लेकर आज तक मूर्ति महल में ही है

देश का वो जिला जहां के राजा हैं राम, कलेक्टर-SP करते हैं रिपोर्ट
  • 8/10
आपको बता दें, बाद ओरछा के राजा मधुकर शाह ने अपना राजपाट छोड़कर भगवान श्री राम को ही सत्ता सौंप दी थी और उनका राज्य अभिषेक किया गया था.
देश का वो जिला जहां के राजा हैं राम, कलेक्टर-SP करते हैं रिपोर्ट
  • 9/10
उस दिन से आज तक भगवान राम का ही राज चल रहा है. लोग उन्हें वहां का राजा मानते हैं. आपको बता दें, ओरछा ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां भगवान राम को भगवान नहीं बल्कि राजा माना की तरह माना जाता है.
Advertisement
देश का वो जिला जहां के राजा हैं राम, कलेक्टर-SP करते हैं रिपोर्ट
  • 10/10
उन्हें पुलिस के जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है. अब ये प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी बन गया है जहां देश विदेश से भक्त दर्शन के लिए आते हैं.

(फोटो- सभी तस्वीरें फेसबुक से ली गई है)
Advertisement
Advertisement