scorecardresearch
 

NewsWrap-पढ़ें, गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें

लाखों छात्रों का लंबे समय से बोर्ड परीक्षा की तारीखों का इंतजार अब खत्‍म हो चुका है. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने आज गुरुवार को CBSE बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान कर द‍िया. तो वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है कि 2 जनवरी से देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया जाएगा. पढ़ें, गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement
X
CBSE बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान आज किया गया (सांकेतिक-पीटीआई)
CBSE बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान आज किया गया (सांकेतिक-पीटीआई)

लाखों छात्रों का लंबे समय से बोर्ड परीक्षा की तारीखों का इंतजार अब खत्‍म हो चुका है. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने आज यानी 31 दिसंबर को CBSE बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान कर द‍िया है. तो वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है कि 2 जनवरी से देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया जाएगा. पढ़ें, गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें... 

1. चार मई से शुरू होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं, 10 जून तक चलेंगी, 15 जुलाई तक रिजल्ट
CBSE Board Exam 2021 Date: लाखों छात्रों का लंबे समय से बोर्ड परीक्षा की तारीखों का इंतजार अब खत्‍म हो चुका है. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने आज यानी 31 दिसंबर को CBSE बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान कर द‍िया है.

2. शाहजहांपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर से बैरिकेडिंग तोड़ हरियाणा में घुसे किसान, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

राजस्थान और हरियाणा के बॉर्डर शाहजहांपुर में किसानों के चल रहे आंदोलन के दौरान करीब एक दर्जन टैक्टरों ने हरियाणा पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए हरियाणा में प्रवेश कर लिया. दर्जन भर से ज्यादा किसानों के ट्रैक्टर बैरिकेडिंग को तोड़कर दिल्ली की तरफ रवाना हो गए.

3. दिल्लीः नए साल के जश्न में अगर चलाए पटाखे, तो हो सकती है डेढ़ साल से लेकर 6 साल तक की सजा
अगर कोई भी व्यक्ति किसी तरह के पटाखों को चलाता है, और कोई दूसरा व्यक्ति उसका सबूत देते हुए दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में शिकायत दाखिल करता है तो उसकी जांच करने के बाद अगर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को लगता है कि कोर्ट के आदेश और उसके नियमों का उस व्यक्ति ने उल्लंघन किया है तो इसकी शिकायत कोर्ट को भेज देता है.

Advertisement

4. पूरे देश में एक साथ कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, 2 जनवरी से शुरू होगा सबसे बड़ा अभियान

कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत अब लगातार एक कदम आगे बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. अब 2 जनवरी से देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया जाएगा.

5. पाकिस्तान में हिंदू मंदिर में आग लगाने पर बोले कई मंत्री, सुप्रीम कोर्ट भी हुआ सक्रिय

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर में आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में कई मंत्रियों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं. इस मामले में अब तक 26 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सुप्रीम कोर्ट भी सक्रिय हो गया है.

Advertisement
Advertisement