scorecardresearch
 

Pune: 4 मासूम से छेड़छाड़ करने वाला सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, पहला ही दिन था नौकरी का

पुणे की एक हाउसिंग सोसाइटी में वॉचमैन दिनेश चौधरी ने चार मासूम बच्चियों को टेरेस पर ले जाकर अश्लील हरकतें कीं और धमकाया. 10 वर्षीय बच्ची ने हिम्मत दिखाकर मां को बताया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. भोसरी एमआईडीसी पुलिस ने पोक्सो और बीएनएस धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
 बच्चियों को दी जान से मारने की धमकी.(Photo: Shrikrishna Panchal/ITG)
 बच्चियों को दी जान से मारने की धमकी.(Photo: Shrikrishna Panchal/ITG)

पुणे की एक हाउसिंग सोसाइटी से सामने आई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और मानवता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस सुरक्षाकर्मी पर सोसाइटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी पर चार मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. भोसरी एमआईडीसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है. आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला दिनेश चौधरी के रूप में हुई है, जो सोसाइटी में वॉचमैन के पद पर तैनात था और यह उसका पहला ही दिन था.

यह भी पढ़ें: पुणे: एकतरफा इश्क का खूनी अंत, जेल से छूटे युवक की चाकू-चॉपर से हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस के अनुसार आरोपी ने 6, 8, 8 और 10 साल की चार बच्चियों को बहाने से फुसलाया. उसने उन्हें ‘टेरेस पर पानी की टंकी दिखाने’ का लालच दिया और बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर ले गया, जहां उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और जबरदस्ती करने का प्रयास किया.

बच्चियों को दी जान से मारने की धमकी

घटना के बाद आरोपी ने बच्चियों को धमकाया कि अगर उन्होंने किसी को बताया तो उन्हें जान से मार देगा. धमकी से डरी बच्चियां घर लौट आईं, लेकिन 10 वर्षीय बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी मां को पूरी घटना बताई.

Advertisement

जैसे ही माता-पिता को घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. इस खुलासे के बाद परिवार और सोसाइटी में दहशत का माहौल बन गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

भोसरी एमआईडीसी पुलिस ने आरोपी दिनेश चौधरी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

इस घटना ने रिहायशी इलाकों में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement