scorecardresearch
 

उद्धव कैबिनेट का फॉर्मूला तय, जानिए किसके खाते में जा सकता है कौन सा मंत्रालय

महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच मंत्रालय के बंटवारे पर सहमति बन गई है. कांग्रेस को राजस्व, पीडब्लूडी और आबकारी विभाग मिल सकता है, जबकि एनसीपी के खाते में गृह, वित्त, पर्यावरण और वन मंत्रालय जा सकता है.

Advertisement
X
सीएम उद्धव ठाकरे के साथ शरद पवार (फाइल फोटो-Twitter/NCP)
सीएम उद्धव ठाकरे के साथ शरद पवार (फाइल फोटो-Twitter/NCP)

  • कांग्रेस को मिल सकता है PWD, राजस्व और आबकारी
  • NCP के खाते में जा सकता है गृह, वित्त, पर्यावरण मंत्रालय

महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच मंत्रालय के बंटवारे पर सहमति बन गई है. कांग्रेस को राजस्व, पीडब्लूडी और आबकारी विभाग मिल सकता है, जबकि एनसीपी के खाते में गृह, वित्त, पर्यावरण और वन मंत्रालय जा सकता है. मुख्यमंत्री पद के अलावा शिवसेना के बाद शहरी विकास, हाउसिंग, सिंचाई, परिवहन मिल सकता है.

अभी शिक्षा और उद्योग से जुड़े मंत्रालयों पर सहमति नहीं बन पाई है. हालांकि, माना जा रहा है कि एक-दो दिन में एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना के नेता मंत्रालयों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय ले लेंगे. फिलहाल, आज बहुमत परीक्षण होगा. इसके बाद कैबिनेट का विस्तार होगा. उसके बाद ही मंत्रालयों का बंटवारा किया जा सकता है.

शिवसेना का CM, NCP का डिप्टी CM और कांग्रेस का स्पीकर

Advertisement

सरकार बनाने से पहले शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच पदों के बंटवारे पर सहमति बन गई थी. तय हुआ था कि सीएम पद शिवसेना को दिया जाएगा. इसके बाद उद्धव ठाकरे को तीन दलों के विधायकों ने अपना नेता चुना था. इसके अलावा एनसीपी के पास डिप्टी सीएम और कांग्रेस के खाते में स्पीकर पद जाएगा. हालांकि, एनसीपी ने अभी डिप्टी सीएम किसी को नहीं बनाया है, लेकिन माना जा रहा है कि अजित पवार को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है.

कांग्रेस ने की डिप्टी सीएम पद की डिमांड

बहुमत परीक्षण के पहले कांग्रेस ने पेच फंसा दिया था. कांग्रेस ने ऐन मौके पर डिप्टी सीएम की मांग कर दी थी. कांग्रेस चाहती है कि राज्य में एनसीपी के अलावा उनकी पार्टी का भी डिप्टी सीएम हो. इससे पहले कांग्रेस को स्पीकर पद दिए जाने पर सहमति बनी थी. डिप्टी सीएम को लेकर अभी तीनों दलों के बीच कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन स्पीकर पद के लिए कांग्रेस ने नाना पटोले को उतार दिया है.

उद्धव के साथ 6 मंत्रियों ने ली शपथ

महाराष्ट्र में गुरुवार से उद्धव राज की शुरुआत हुई थी. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली थी. शिवसेना की ओर से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, एनसीपी की ओर से जयंत पाटिल और छगन भुजबल और कांग्रेस की ओर से बालासाहेब थोराट और नितिन राउत ने मंत्री पर की शपथ ली थी.

Advertisement

कमान संभालते ही एक्शन में उद्धव

प्रदेश की कमान संभालने के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने आरे पर बड़ा ऐलान किया था. उद्धव ठाकरे ने कहा था कि मैंने आरे मेट्रो कार शेड प्रॉजेक्ट का काम रोकने के आदेश दिए हैं. मेट्रो का काम बंद नहीं होगा लेकिन आरे की एक पत्ती भी अब नहीं कटेगी.

Advertisement
Advertisement