scorecardresearch
 

इस साल महाराष्ट्र में 1,088 किसानों ने किया सुसाइड

महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़े हैं. इस साल मई के आखिर तक महाराष्ट्र राज्य में 1,088 किसानों के आत्महत्या करने की खबर है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़े हैं. इस साल मई के आखिर तक महाराष्ट्र राज्य में 1,088 किसानों के आत्महत्या करने की खबर है.

अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की , किसानों की आत्महत्या का ये आंकड़ा बीते दो महीनों मेंलगभग दोगुना हुआ है. इसी साल जनवरी और मार्च में करीब 601 किसानों ने आत्महत्या की थी. बेमौसम बारिश की वजह से खराब फसल का नुकसान झेल रहे किसानों की आत्महत्या करने की खबरें पिछले साल आखिर से ही आ रही हैं.

ध्यान रहे कि सरकार ने किसानों के आत्महत्या के 1,088 मामलों में से 545 को योग्य माना है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा के मामले मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के से सामने आए हैं. विदर्भ में अब तक 564 किसानों के आत्महत्या करने की खबर है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement