महाराष्ट्र के महाड में बना मुंबई-गोवा हाईवे पुल भारी बरसात की वजह से अस्सी फीसदी तक टूटकर गिर गया. मुंबई से करीब 175 किलोमीटर दूर हुए इस हादसे के बाद मुंबई-गोवा हाईवे के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.
माना जा रहा है कि सावित्री नदी में बाढ़ का पानी आ जाने से पुल को नुकसान हुआ. भारतीय तट रक्षक ने लापता वाहनों की तलाशी के लिए चेतक हेलीकॉप्टर भेजे हैं. राहत और बचाव के दौरान 2 शव निकाले गए हैं. हेलीकॉप्टर और बोट के साथ सर्च ऑपरेशन जारी है.
हादसे में यात्रियों से भरी 2 बसें और 2 चार पहिया गाड़ियां लापता हैं. दोनों बसें बह गई हैं, दोनों में करीब 22 यात्री मौजूद थे. एनडीआरएफ की टीमें मौके पर रेस्क्यू में जुटी हुई हैं. भारी बारिश और पुल के पास की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है. ये मंगलवार रात करीब सवा ग्यारह बजे हुआ.
यहां पर दो समानांतर पुल थे, एक नया पुल है और एक का निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान हुआ है. पुराने वाला पुल ढह गया है.
Pictures of the bridge that collapsed on Mumbai-Goa highway in late night hours. Rescue operations underway
— ANI (@ANI_news)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट किया कि महाबलेश्वर इलाके में भारी बारिश के बाद नदी में पानी का स्तर बढ़ गया था और इसी वजह से पुराना पुल टूट गया.