झारखंड के मजदूरों की प्रखर आवाज और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता राजेंद्र सिंह नहीं रहे. बोरमो से विधायक राजेंद्र सिंह का इलाज के दौरान नई दिल्ली में निधन हो गया. उनके निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है.
राजेंद्र सिंह झारखंड की राजनीति में मजबूत नाम थे. राष्ट्रीय स्तर पर वे मजदूरों के लोकप्रिय नेता थे. झारखंड सरकार में वे मंत्री भी रहे. ट्रेड यूनियन के लोग उन्हें फायर ब्रांड नेता के तौर पर याद करते हैं.
राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ. दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं.'
झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ। दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi)
हेमंत सोरेन बोले- झारखंड ने खोया कर्मठ नेता
वहीं हेमंत सोरेन ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, 'बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री राजेन्द्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है. आज झारखण्ड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया. परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करे.'
बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री राजेन्द्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है। आज झारखण्ड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया।
परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM)
रांची में हेमंत सोरेन ने की थी मुलाकात
रांची में जब फेफड़े के संक्रमण के चलते राजेंद्र सिंह भर्ती थे, तब सीएम हेमंत सोरेन ने उनसे रांची में एक महीने से ज्यादा वक्त से वे भर्ती थे, बाद में उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली भेजा गया था.
राजेंद्र प्रसाद सिंह बेरमो विधानसभा से छह बार विधायक रह चुके थे और झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं. उनका निधन झारखंड की राजनीति में कांग्रेस की बड़ी क्षति है.