scorecardresearch
 

आतंकी हमलों के बीच आज जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे सेना प्रमुख, एंटी टेरर ऑपरेशन की करेंगे समीक्षा!

पहले घाटी से गुजरते सेना के जवानों की गाड़ी पर हलमा हुआ और इसके बाद अजान दे रहे जम्मू-कश्मीर के रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इन दोनों घटनाओं के बाद अब सेना प्रमुख खुद जम्मू-कश्मीर का दौरा करने जा रहे हैं.

Advertisement
X
Army Chief General Manoj Pande (File Photo)
Army Chief General Manoj Pande (File Photo)

पहले जवानों की गाड़ी पर हमला और फिर रिटायर्ड एसएसपी की हत्या. कश्मीर में हुई इन आतंकी घटनाओं के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे आज जम्मू-कश्मीर के जम्मू पहुंचकर अभियान की समीक्षा कर सकते हैं.

सैन्य प्रमुख का यह दौरा इसलिए भी अहम है, क्योंकि हाल ही में 21 दिसंबर को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर चार सैनिकों को शहीद कर दिया था. इस हमले में तीन सैनिक घायल हो गए थे. इसके बाद आतंकियों ने अजान दे रहे रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

हमले की दी जा सकती है जानकारी

सेना प्रमुख को 16 कोर अधिकारियों के साथ रस्ट राइफल्स के साथ चल रहे अभियानों और पुंछ राजौरी सेक्टर में काउंटर टेररिस्ट ग्रिड को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों क बारे में जानकारी दी जाएगी. उन्हें उन इलाकों के बारे में भी बताया जाएगा, जहां 25 से 30 पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय हैं. जनरल मनोज पांडे को हाल के आतंकवादी हमले के बारे में भी जानकारी दी जा सकती है.

Advertisement

सैन्य मुख्यालय भी रख रहा है नजर

बता दें कि आतंकी घटनाओं के बाद सेना मुख्यालय भी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है. बताया जा रहा है कि जिन इलाकों में ज्यादातर ऑपरेशन हुए हैं, वहां के अधिकारियों को कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह ही रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का भी दौरा होने वाला है.

घुसपैठ रोकने के लिए सख्त पाबंदी

भारतीय सेना ने अब पाकिस्तान की ओर से किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए जम्मू सेक्टर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा मजबूत कर दी है. चीन और पाकिस्तान के बीच सांठगांठ इस क्षेत्र में सक्रिय है, ताकि सेना पर लद्दाख सेक्टरों से सैनिकों को हटाने और उन्हें वापस जम्मू कश्मीर में तैनात करने का दबाव बनाया जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement