scorecardresearch
 

वाड्रा से टकराए, तबादला, फिर तबादला

रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच हुए जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं की बात करके सियासी तूफान खड़ा करने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का हरियाणा सरकार ने करीब छह महीने में एक बार फिर तबादला कर दिया.

Advertisement
X
अशोक खेमका
अशोक खेमका

रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच हुए जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं की बात करके सियासी तूफान खड़ा करने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का हरियाणा सरकार ने करीब छह महीने में एक बार फिर तबादला कर दिया.

हरियाणा सरकार के एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान समय में हरियाणा बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक खेमका को हरियाणा अभिलेखागार में पदस्थापित किया गया है. वह विकास यादव का स्थान लेंगे.

47 वर्षीय खेमका के 21 वर्ष के उनके कार्यकाल के दौरान 40 से ज्यादा बार तबादला हुआ है. बयान में इसका कोई कारण नहीं बताया गया है जबकि सूत्रों ने कहा कि भंडाफोड़ करने वाले नौकरशाह के निगम के कर्मियों की तैनाती और अनुशासनात्मक कार्रवाई संबंधी निर्णय को लेकर नाराजगी थी.

गत वर्ष अक्तूबर में ही खेमका को चकबंदी एवं भूमि रिकॉर्ड के महानिदेशक सह पंजीकरण के महानिरीक्षक पद से बीज विकास निगम में तबादला कर दिया गया था.

उनके द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच भूमि सौदे की एक जांच शुरू किये जाने के कुछ समय बाद ही उनका तबादला कर दिया गया था. खेमका ने आरोप लगाया था कि भूमि की दाखिल खारिज होने के बाद उन्हें कई धमकी भरे फोन कॉल आये.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement