हरियाणा कैबिनेट ने सोमवार को जाट आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी. बताया जा रहा है कि इस बिल को सोमवार को ही विधानसभा में पेश किया जाएगा.
The bill after being approved by Haryana cabinet is now likely to be tabled in the assembly today
— ANI (@ANI_news)
इससे पहले रविवार को के सबसे बड़े संगठन अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति ने धमकी दी थी कि अगर 31 मार्च तक जाटों को आरक्षण नहीं दिया गया तो फरवरी से भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
खबर है कि बिल को राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है. फरवरी में जाटों ने हरियाणा में ओबीसी कोटा के तहत आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन किया था. 9 तक दिन चले इस आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया था और इसमें 30 लोगों की जान चल गई थी. आंदोलन में करोड़ों रुपये की निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था.