scorecardresearch
 

Holi Special Train: पश्चिम रेलवे साबरमती-हरिद्वार के लिए चलाएगा ये होली स्पेशल ट्रेनें, बुकिंग शुरू

Railway Holi Special Trains: होली के अवसर पर पश्चिम रेलवे ने साबरमती-हरिद्वार और असारवा-आगरा कैंट के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. साबरमती-हरिद्वार ट्रेन 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलेगी, जबकि असारवा-आगरा कैंट ट्रेन 19 फरवरी से 30 मार्च तक चलेगी. दोनों ट्रेनों में एसी और सामान्य कोच उपलब्ध हैं.

Advertisement
X
साबरमती-हरिद्वार के बीच 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
साबरमती-हरिद्वार के बीच 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगती है. ऐसे में त्योहारों के मौके पर रेलवे की ओर से देश भर के विभिन्न रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं. इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखकर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. साबरमती (अहमदाबाद) एवं हरिद्वार के बीच और असारवा एवं आगरा कैंट के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. रेलवे के मुताबिक, ये होली स्पेशल ट्रेनें विशेष किराए पर चलेंगी.

आइए देखते हैं इन होली स्पेशल ट्रेनों का रूट और टाइम शेड्यूल
ट्रेन नंबर 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन होली के दौरान कुल 10 फेरे लगाएगी.

ट्रेन नंबर 09425 (साबरमती से हरिद्वार): 23 फरवरी 2026 और फिर 02, 09, 16, 23 मार्च 2026 को साबरमती से शाम 6:45 बजे चलेगी. जो अगले दिन रात 8:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी.

वहीं, ट्रेन नंबर 09426 (हरिद्वार से साबरमती): 24 फरवरी 2026 और 03, 10, 17, 24 मार्च 2026 को हरिद्वार से रात 9:45 बजे रवाना होगी. जो अगले दिन रात 10:30 बजे साबरमती पहुंचेगी.

कौन-कौन से स्टेशन पर रुकेगी यह ट्रेन?
ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर-जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी.

ट्रेन में कोच की सुविधा
इसमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य डिब्बे होंगे, ताकि अलग-अलग बजट वाले यात्री सफर कर सकें.

Advertisement

ट्रेन नंबर 01920/01919 असारवा-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन होली के दौरान कुल 60 फेरे लेगी.

ट्रेन नंबर 01920 (असारवा से आगरा कैंट): 19 फरवरी 2026 से 30 मार्च 2026 तक हर दिन दोपहर 2:50 बजे असारवा से चलेगी (मंगलवार और बुधवार को छोड़कर) और अगले दिन सुबह 7:45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी.
 
वहीं, ट्रेन नंबर 01919 (आगरा कैंट से असारवा): 18 फरवरी 2026 से 29 मार्च 2026 तक हर दिन शाम 6:10 बजे आगरा कैंट से रवाना होगी (सोमवार और मंगलवार को छोड़कर) और अगले दिन सुबह 11:10 बजे असारवा पहुंचेगी.

किन स्टेशनों पर रुकेगी ये ट्रेन?
हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमारी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, मांडल गढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, रूपबास और फतेहपुर सीकरी स्टेशनों पर रुकेगी.

कब से शुरू बुकिंग?
ट्रेन नंबर 09425/09426 (साबरमती-हरिद्वार) की बुकिंग 21 फरवरी 2026 से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों (PRS) और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी. जबकि ट्रेन नंबर 01920/01919 (असारवा-आगरा कैंट) की बुकिंग पहले से ही जारी है. ट्रेनों से संबंधित  अधिक जानकारी  www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement