गुजरात के सूरत में मंत्री कुमार कानानी के बटे प्रकाश कानानी को कानून सिखाने वाली महिला कॉन्स्टेबल सुनीत यादव इन दिनों चर्चा में हैं. सुनीता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सुनीता आमतौर पर मीडिया से बचती रहती हैं, लेकिन उन्होंने फेसबुक पर लाइव कर समर्थन करने वालों का शुक्रिया अदा किया है.
अपने वीडियो में सुनीता यादव कह रही हैं- मैं अभी तक मीडिया में इसलिए नहीं आ रही हूं क्योंकि मेरे कुछ ऑफिशियल काम अभी बाकी हैं. जब वो पूरे हो जाएंगे तब मैं मीडिया को बुलाकर हर एक सवाल का जवाब दूंगी. लेकिन मीडिया में कुछ लोग मुझे लेडी सिंघम बता रहे हैं और कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वो मुझे साइको टाइप भी बता रहे हैं. लेकिन मैं उनके लिए इतना ही कहूंगी कि मुझे बहुत गुस्सा आता है.
देशभर की पुलिस मेरे साथ है
मीडिया के साथ पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में हुई कहासुनी को लेकर सुनीता ने कहा, "मैं जिस बात के लिए इतनी लड़ाई कर रही हूं. वो है कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क. लेकिन पत्रकारों ने उसी का ख्याल नहीं रखा तो मेरी उनके साथ कहासुनी हो गई."
फ्लोर टेस्ट की मांग पर बोले गहलोत- भगवान ने इत्ती तो अक्ल दी होगी
इसके अलावा सुनीता ने कहा, "मैंने फोन पर इस्तीफा देने की जानाकारी दी थी. जल्द ही मैं अपना इस्तीफा दे दूंगी. मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है. मैं बंदूक की नोक पर हूं और मैं मीडिया के सामने फिलहाल इसलिए नहीं आ रही हूं क्योंकि सारा ऑफिशियल प्रोसेस अभी बाकी है."
सुनीता यादव ने कहा कि इस्तीफा देने के बाद मैं लोगों की सेवा करूंगी फिलहाल राजनीति में जाने का कोई इरादा नहीं है और आईपीएस बनने की तैयारी करूंगी. सुनीता यादव ने कहा, "न सिर्फ सूरत पुलिस बल्कि गुजरात पुलिस और देशभर की पुलिस मेरे साथ है."
पायलट के ट्विटर बायो में अब 'कांग्रेस' नहीं, लिखा- सत्य पराजित नहीं हो सकता
सुनिता यादव ने मीडिया पर भी आरोप लगाए और साथ ही कहा कि उनके साथ उनका अहिर (यादव) समाज है और उस रात के उनके पास 100 और वीडियो हैं जो कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ थे. मेरी चर्चा मंत्री के बेटे के साथ भिड़ंत की वजह से हो रही है. मंत्री झूठ बोल रहे हैं. उनका बेटा अपने दोस्तों को छुड़ाने आया था. वो कोई अस्पताल नहीं जा रहा था.
साफ है कि मंत्री के साथ हुए इस बवाल के बाद सुनीता लगातार चर्चा में रही हैं. फिलहाल सुनिता ने पुलिस में अपने साथ जो हुआ उसका बयान सूरत के अमरोली पुलिस थाने में दर्ज करवाया है.