scorecardresearch
 

राजकोट के युवाओं का नया प्रयोग, बेटियों की शादी में बांट रहे फ्री सब्जी

राजकोट का जिक्स ग्रुप जिसके भी घर में बेटी की शादी होती है वहां भोजन के लिए सब्जी की जरूरत हो तो वो बस एक फोन पर ही शादी में उनके घर शब्जी पहुंचा देते हैं. राजकोट का जिक्स ग्रुप बेटी की शादी में बारातियों के खाने के लिए ताजा सब्जी पहुंचा कर पिता की जिम्मेदारी को कम करने का काम करता है.

Advertisement
X
जिक्स ग्रुप के सदस्य (Photo- Aajtak)
जिक्स ग्रुप के सदस्य (Photo- Aajtak)

  • राजकोट में जिक्स ग्रुप की नई तरकीब
  • बोटियों की शादी में बांट रहे फ्री सब्जी

जरूरतमंद की मदद करना ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, इस वाक्य को सही मायने में राजकोट का जिक्स ग्रुप साकार कर रहा है. इस ग्रुप के जरिए बेटी की शादी वाले घर में भोजन के लिए सब्जी की जरूरत हो तो वो फोन पर सब्जी पहुंचाई जाती है. राजकोट का जिक्स ग्रुप बेटी की शादी में बारातियों के खाने के लिए ताजा सब्जी पहुंचा कर पिता की जिम्मेदारी को कम करने का काम करता है.

इस ग्रुप के सदस्यों से संपर्क वॉट्सऐप, फेसबुक से किया जा रहा है. इन ग्रुप के पास शादी का न्यौता भेजना होता है. उसके बाद यह ग्रुप मुफ्त में शादी के लिए सब्जी पहुंचा देता है.

message_112119025842.jpg

10,000 शादी के न्यौते

जिक्स ग्रुप के सदस्य मोहितभाई का कहना है कि, हमें कुछ नया करना था, जिसके लिए हमने सोचा कि क्यों न मदद करनी है तो शादी में पिता की जिम्मेदारी को थोड़ी कम की जाए और उन्होंने इस तरह से सब्जी मुहैया करवा कर मदद पहुंचाई जाए. अब हमारा ग्रुप राजकोट के साथ-साथ गुजरात के अलग-अलग शहरों और मुंबई तक भी सब्जी पहुंचाता है. अब तक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए 10,000 शादी के ऐसे न्यौते मिले हैं.

Advertisement

ग्रुप के लोगों को रोजाना हजारों फोन आते हैं और ये ग्रुप शादी के मौके पर सब्जी पहुंचाता है. इस ग्रुप की खास बात ये है कि हिंदू हो या मुस्लिम, सिख हो या ईसाई ये सबके घर में फ्री सब्जियां पहुंचाता है.

Advertisement
Advertisement