scorecardresearch
 

करिश्मा: छठी मंजिल से गिरी डेढ़ साल की मासूम, लगी मामूली चोट

गनीमत ये रही कि बच्ची जिस वक्त नीचे गिरी कुछ लोग वहां मौजूद थे. नीचे मौजूद लोगों ने तुंरत ही बच्ची के घर वालों को इसकी जानकारी दी और बच्ची को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement
X
इसी इमारत से गिरी थी बच्ची
इसी इमारत से गिरी थी बच्ची

जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई...अहमदाबाद में डेढ़ साल की फातिमा नर्गीस 6 मंजिला इमारत से गिरी, लेकिन मामूली चोट को छोड़ बच्ची को कुछ भी नहीं हुआ. फातिमा नर्गिस शनिवार सुबह जुहापुरा में रॉयल अकबर टॉवर की छठी मंजिल पर अपने घर की बाल्कनी से नीचे गिर गई थी.

गनीमत ये रही कि बच्ची जिस वक्त नीचे गिरी कुछ लोग वहां मौजूद थे. नीचे मौजूद लोगों ने तुरंत ही बच्ची के घर वालों को इसकी जानकारी दी और बच्ची को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया. हालांकि छठी मंजिल से गिरने के बावजूद बच्ची को मामूली छोटें ही आईं.

बच्ची के चाचा का कहना है कि जिस वक्त बाल्कनी से गिरी उस वक्त घर में सभी लोग नाश्ता कर रहे थे. बाल्कनी में टेबल रखा हुआ था, बच्ची टेबल पर चढ़ गई, जिसके बाद वह नीचे गिर गई.

Advertisement

दरअसल जिन लोगों ने इस हादसे को होता हुआ देखा उनका कहना है कि बच्ची पहले छठी मंजिल से गिरी फिर चौथी मंजिल पर शेड होने कि वजह से बच्ची उस पर पहले गिरी. जिसके बाद वो दूसरी मंजिल पर लगे हुए तार के साथ टकराई और फिर जमीन पर गिरी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement