scorecardresearch
 

13 साल की लड़की ने राष्ट्रपति से कहा- 10 दिन में न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगी

आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली इशिका ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल किरन म्हास्के पर शोषण का आरोप लगाया है. न्याय न मिलने की स्थिति में इशिका ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिख मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है.

Advertisement
X
राष्ट्रपति को कई बार लिख चुकी है चिट्ठी
राष्ट्रपति को कई बार लिख चुकी है चिट्ठी

गुजरात के आनंद जिले में रहने वाली 13 साल की बच्ची ने राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगाई है. उसने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि अगर उसे अगले 10 दिन में न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी.

इशिका गुप्ता जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा है. आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली इशिका ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल किरन म्हास्के पर शोषण का आरोप लगाया है. हालांकि जिला प्राधिकरण ने इन आरोपों को निराधार बताया है.

राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी में इशिका ने कहा है कि अगर 10 दिन बाद उसके या उसके परिवार के साथ कोई भी घटना होती है तो उसके जिम्मेदार 5 लोग होंगे. इसमें 4 स्कूल अधिकारी और एक आनंद जिले के कलेक्टर धवल पटेल शामिल होंगे.

इशिका ने आरोप लगाया है कि उनके पिता राहुल गुप्ता ने स्कूल के प्रिंसिपल से पैसों को लेकर कई सवाल किए थे. राहुल गुप्ता पेरेंट्स-टीचर कमेटी के सदस्य हैं. उन्होंने छात्रों से ली जा रही फीस को लेकर RTI भी दायर की थी. यह जानने के लिए कि स्कूल के विकास के लिए छात्रों से कितना पैसा लिया जा रहा है. लेकिन इसके बाद से इशिका का शोषण किया जाने लगा.

Advertisement

बीते साल दिसंबर में इशिका स्कूल में बीमार पड़ गई, लेकिन प्रिंसिपल ने उसे छुट्टी देने से मना कर दिया. छात्रा ने आरोप लगाया है कि इसके बाद उसे स्कूल के प्रिंसिपल ने मारा. इशिका के माता-पिता ने अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. बीते महीने जनवरी में भी इशिका ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी थी ताकि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर सकें. हालांकि जिले के कलेक्टर ने इन आरोपों को पुराना और निराधार बताया है.

Advertisement
Advertisement