scorecardresearch
 

दिल्‍ली BJP अध्‍यक्ष आदेश गुप्ता के घर तोड़फोड़, पार्टी का आरोप- केजरीवाल के 'गुंडों' ने किया हमला

अपने घर पर हुए हमले को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल की नीचता देखो, जब मैं घर पर नहीं था तब अपने गुंडे भिजवाकर मेरे परिवार पर हमला कराया, घर पर तोड़फोड़ की.'

Advertisement
X
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर पर तोड़फोड़(ट्विटर)
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर पर तोड़फोड़(ट्विटर)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • 'गुंडे भेज कर आप अपनी काली करतूत छुपा नहीं सकते CM साहब'
  • केजरीवाल के भेजे गुंडों ने प्रदेश अध्यक्ष के घर पर हमला कियाः BJP
  • गार्ड का मेडिकल करवा रहे, बयान के बाद FIR दर्ज करेंगेः पुलिस

दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच लगातार तनातनी जारी है. बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भेजे हुए गुंडों ने अभी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर पर हमला किया और वहां तोड़फोड़ की. गार्ड के बयान के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है.

बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भेजे हुए गुंडों ने अभी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर पर हमला किया है और वहां तोड़फोड़ की है. हमले में वहां के एक सुरक्षाकर्मी को चोट भी आई है. गुंडे भेज कर आप अपनी काली करतूत छुपा नहीं सकते CM साहब. हम आपका हर झूठ उजागर करेंगे.

दिल्ली के पटेल नगर स्थित घर में तोड़फोड़ की गई है. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस मौके पर है. हालांकि प्रदर्शनकारी आदेश गुप्ता से इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

अरविंद केजरीवाल की नीचता देखोः आदेश गुप्ता

अपने घर पर हुए हमले को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल की नीचता देखो, जब मैं घर पर नहीं था तब अपने गुंडे भिजवाकर मेरे परिवार पर हमला कराया, घर पर तोड़फोड़ की और सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की.'

Advertisement

बीजेपी की ओर से कहा गया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल उनके द्वारा किए गए घोटाले उजागर होने से इतना बौखला गए हैं कि उन्होंने आज गुंडे भेजकर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर पर हमला करवाया और तोड़फोड़ की. केजरीवाल जी, आप कुछ भी कर लें भाजपा आपकी पोल खोलती रहेगी.

15 दिन में 2 बार मेरे घर पर हमलाः आदेश गुप्ता

पुलिस का कहना है कि फिलहाल आदेश गुप्ता के गार्ड का मेडिकल करवाया जा रहा है. जिसमें पता चलेगा कि किस तरह की चोट लगी है. आदेश गुप्ता के गार्ड के बयान के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 323/241/427/509/188/269 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. हमले का आरोप आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता अंकुश नारंग पर है. अंकुश ने प्रोटेस्ट को अपने फेसबुक से लाइव भी किया.

इसे भी क्लिक करें --- Pegasus बयान की कॉपी फाड़ने वाले TMC सांसद का आरोप, हरदीप पुरी ने मुझे धमकाया और गाली दी

इससे पहले आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड को केजरीवाल सरकार का भ्रष्टतम विभाग बना है. जल बोर्ड में हो रहे घोटालों की सीवीसी से जांच हो. आदेश गुप्ता ने AAP सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से हमने दिल्ली सरकार डीटीसी बस घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला की सीबीआई जांच की मांग की है तब से केजरीवाल जी बौखला गए हैं. पिछले 15 दिन में 2 बार मेरे घर हमला करवा चुके हैं. आज जब मैं घर पर नहीं था परिवार अकेला था तब हमला हुआ.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement