scorecardresearch
 
दिल्ली-NCR में रेड वॉर्निंग जारी, अगले तीन दिन तक 44-45 डिग्री सेल्सियस रहेगा पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मौसम विभाग ने इस सिलसिले में चेतावनी जारी करते हुए अपील की है कि लोग धूप में कम से कम वक्त बिताएं.

Advertisement
X
Symbolic Image

रविवार की और न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधियां चलने का पूर्वानुमान जताया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, 'दिन में बादल छा सकते हैं और कहीं कहीं धूल भरी आंधियां भी चल सकती हैं.'

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 43 प्रतिशत ह्यूमिडिटी दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में अगले 10 दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा.

Advertisement
Advertisement