scorecardresearch
 

दिल्लीः कोरोना टेस्ट में नियमों का उल्लंघन, प्राइवेट लैब्स को नोटिस जारी

प्राइवेट लैब्स को जारी कारण बताओ नोटिस में दिल्ली सरकार ने कहा है कि कोरोना की टेस्टिंग में आईसीएमआर गाइडलाइंस का उल्लंघन किया गया.

Advertisement
X
दिल्ली सरकार ने प्राइवेट लैब्स को भेजा कारण बताओ नोटिस (फाइल फोटो-PTI)
दिल्ली सरकार ने प्राइवेट लैब्स को भेजा कारण बताओ नोटिस (फाइल फोटो-PTI)

  • ICMR के मापदंडों का उल्लंघन
  • दिल्ली सरकार ने भेजा है नोटिस
  • 22 प्राइवेट लैब में हो रहा कोरोना का टेस्ट

दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमित मरीजों के टेस्ट में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मापदंडों का उल्लंघन पाए जाने पर प्राइवेट लैब्स को नोटिस जारी किए हैं. नोटिस की प्रति इंडिया टुडे/ आजतक के पास उपलब्ध है.

प्राइवेट लैब्स को जारी कारण बताओ नोटिस में दिल्ली सरकार ने कहा है कि टेस्टिंग में आईसीएमआर गाइडलाइंस का उल्लंघन किया गया. कोरोना के एसिम्प्टमैटिक लोगों के जांच किए गए. एसिम्प्टमैटिक मरीज वे होते हैं जिनमें कोरोना के लक्षण नजर नहीं आते हैं.

दिल्ली सरकार के नोटिस में कहा गया है, 'ICMR पोर्टल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में आपके (प्राइवेट लैब्स) द्वारा प्रस्तुत किए गए डेटा के मुताबिक 30 और 31 मई को ICMR प्रोटोकॉल का पालन किए बिना बड़ी संख्या में एसिम्प्टमैटिक मरीजों की जांच की गई.'

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बता दें कि दिल्ली में अभी प्रति मिलियन आबादी पर 11,180 लोगों का टेस्ट किया जा रहा है जो कि राष्ट्रीय औसत प्रति मिलियन 2,838 परीक्षणों की तुलना में अधिक है. दिल्ली में मंगलवार रात तक 223,607 कोरोना टेस्ट कर लिए गए थे.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

कोरोना टेस्ट के लिए दिल्ली में 22 प्राइवेट लैब्स और 15 सरकार लैब्स है जिन्हें ICMR की मंजूरी मिली हुई है. बहरहाल, आईसीएमआर के सूत्रों ने कहा है कि "चूंकि राज्य कार्यान्वयन प्राधिकरण है इसलिए वे इस मामले में एक्शन ले सकते हैं."

थम नहीं रहा कोरोना संक्रमण

बता दें कि दिल्ली में बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 1,513 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राजधानी में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 23,645 हो गई है. 24 घंटे में 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 600 के पार हो गई है. अब तक कुल 606 लोगों ने जान गंवाई है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 299 मरीज ठीक हुए हैं. दिल्ली में कुल एक्टिव केस 13,497 हैं. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 1,298 नए मामले सामने आए थे, जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी.

Advertisement
Advertisement