scorecardresearch
 

महिलाओं से दुर्व्यवहार के लिए पूर्व सांसद महाबल मिश्रा पर केस दर्ज

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'मामले की जांच की जा रही है और मिश्रा सहित कई लोगों पर संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.'

Advertisement
X
महाबल मिश्रा
महाबल मिश्रा

कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा पर महिलाओं से दुर्व्यवहार का मामला दर्ज किया गया है. दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में मोबाइल टावर लगाने को लेकर दो समूहों के बीच लड़ाई में महाबल मिश्रा ने हस्तक्षेप किया था, जिसको लेकर उन पर ये आरोप लगाए गए हैं. हालांकि, सांसद ने आरोपों से इनकार किया है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'मामले की जांच की जा रही है और मिश्रा सहित कई लोगों पर संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.' पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार शाम को तब हुई जब मिश्रा के रिश्तेदारों और उनके पड़ोसियों के परिवार के बीच डाबरी इलाके के वैशाली में लड़ाई हो गई.

पुलिस ने कहा कि एक परिवार की छत पर मोबाइल टावर लगाने पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई और वहां काम कर रहे मजदूरों की कथित तौर पर पिटाई कर दी. मिश्रा को उनकी बेटी ने मामले में हस्तक्षेप करने के लिए बुलाया. पुलिस को भी सूचित किया गया और एक टीम वहां पहुंची.

Advertisement

महिला ने की शिकायत
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'पुलिस जब वहां पहुंची तो एक महिला और कुछ अन्य ने आरोप लगाया कि मिश्रा ने उनसे दुर्व्यवहार किया.' उन्होंने कहा, 'मिश्रा के रिश्तेदारों ने भी दूसरे पक्ष पर ऐसे ही आरोप लगाए.' उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसमें मिश्रा और अन्य पर आपराधिक हमला, गलत तरीके से रोककर रखना, घर में घुसना और महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है.

निराधार हैं आरोप: पूर्व सांसद
महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों से इनकार करते हुए मिश्रा ने कहा, 'मैंने ही पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी थी. यहां मेरा किसी महिला से सामना नहीं हुआ और ऐसे आरोप पूरी तरह निराधार हैं.'

Advertisement
Advertisement