scorecardresearch
 

पब में गुंडागर्दी के केस में वांटेड पार्थ वाडिया का पोस्टर जारी, 20 हजार रुपये का ईनाम

दिल्ली पुलिस को पार्थ वाडिया नाम के एक अपराधी की तलाश है. पार्थ के सिर पर पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम रखा है. पुलिस को कई मामलों में वाडिया की तलाश है, जो पिछले काफी अर्से से फरार है.

Advertisement
X
क्‍या आपने इसे कहीं देखा है?
क्‍या आपने इसे कहीं देखा है?

दिल्ली पुलिस को पार्थ वाडिया नाम के एक अपराधी की तलाश है. पार्थ के सिर पर पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम रखा है.

पुलिस को कई मामलों में वाडिया की तलाश है, जो पिछले काफी अर्से से फरार है. पार्थ वाडिया के नाम का पोस्टर दिल्ली के पॉश इलाके के चप्पे-चप्पे पर लगा हुआ है.

गौरतलब है कि हाल ही में स्पेशल टास्क फोर्स ने दिल्‍ली के वसंत कुंज के नामचीन नाइट क्लब में हुई गुंडागर्दी के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया था, जो दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर सिक्योरिटी पर्सन और बाउंसर का काम करते थे. वारदात घटना 27 जुलाई की रात को हुई थी. पुलिस के मुताबिक, इस कांड का मुख्य आरोपी पार्थ वाडिया है, जो नामी बिजनेसमैन किशनलाल वाडिया का पोता है.

Advertisement
Advertisement