नई दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास (American Embassy New Delhi) के बोर्ड पर राष्ट्रपति जो बाइडेन (President Biden) के खिलाफ पोस्टर लगाने वाले एक आरोपी को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस को एक अन्य आरोपी की तलाश है.
यह भी पढ़ें: पुतिन का पलटवार, बाइडेन, हिलेरी क्लिंटन समेत कई अमेरिकी नेताओं-अफसरों पर लगाया प्रतिबंध
जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम पवन कुमार है, जो अर्जुन नगर का रहने वाला है. आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वो हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के साथ शुक्रवार को यूएस एंबेसी के बाहर गया था. उसने बताया कि वहां जाकर (American Embassy New Delhi) बोर्ड पर विष्णु गुप्ता के कहने पर पोस्टर चस्पा कर दिया था.
इस मामले को लेकर नई दिल्ली के DCP ने बताया कि आरोपी पवन कुमार के बाद अब विष्णु गुप्ता की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है. वहीं विष्णु गुप्ता ने इस मामले के विरोध में एक प्रेसनोट जारी किया है. प्रेसनोट में कहा है कि हिंदू सेना के नेताओं का पुलिस उत्पीड़न कर रही है.