scorecardresearch
 

टीवी की आवाज कम करने की बात पर बच्‍चे की हत्या

वेस्‍ट दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक सगे जीजा ने महज टीवी की आवाज कम करने की बात पर 12 साल के बच्‍चे की पत्थरों से मार-मार कर हत्या कर दी. आरोपी जीजा बच्‍चे को मारकर मौके से फरार हो गया.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

वेस्‍ट दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक सगे जीजा ने महज टीवी की आवाज कम करने की बात पर 12 साल के बच्‍चे की पत्थरों से मार-मार कर हत्या कर दी. आरोपी जीजा बच्‍चे को मारकर मौके से फरार हो गया. घटना गुरुवार रात की है, फिलहाल निहाल विहार थाना पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

वेस्‍ट दिल्ली के निहाल विहार में उस वक्‍त सनसनी फैल गई जब 28 साल के युवक ने एक 12 साल के मासूम पर पत्थरों से वार करके उसकी हत्या कर दी. हत्या का कारण महज घर में चल रहा टीवी बताया जा रहा है. आरोपी युवक का नाम हरी चन्द्र है. जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक कुछ दिनों से अपने सास-ससुर के घर में रह रहा था.

आरोपी हरी चन्‍द्र घर में ही रह रहे अपने 12 साल के साले से अक्सर लड़ाई झगड़ा भी करता था. गुरुवार को भी आरोपी युवक के सास-ससुर काम पर गए थे और घर पर हरी चन्‍द्र 12 साल के बच्‍चे के साथ अकेला था. आरोपी युवक हरी चन्द्र टीवी देखने का शौकीन है और घर में टीवी का वॉल्यूम फुल करके टीवी देख रहा था. पास में सो रहे 12 साल के बच्‍चे ने जब टीवी की आवाज कम करने को कहा तो आरोपी जीजा ने बच्‍चे पर गुस्सा करते हुए उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया.

Advertisement

आरोपी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि मासूम बच्‍चे पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे बच्‍चे की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी बच्‍चे के शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया. रात के समय जब बच्‍चे के मां-बाप घर पहुंचे तो घर का दरवाजा बंद मिला. इसके बाद घरवाले बच्‍चे की तलाश करने लगे पर जब घर का दरवाजा किसी तरह से खोला गया तो घर के अंदर बच्‍चे का शव मिलने से मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई. घर के अंदर बच्‍चे का शव खून में लत-पथ पड़ा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी. बाद में पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी हरी चन्‍द्र की तलाश की जा रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement