scorecardresearch
 

दिल्ली के साकेत कोर्ट की महिला जज कोरोना पॉजिटिव, कई लोग क्वारनटीन

इससे पहले दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के एक जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी थी.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर (Courtesy- PTI)
सांकेतिक तस्वीर (Courtesy- PTI)

  • जज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोर्ट रूम किया सैनिटाइज
  • साकेत कोर्ट: तीन जून के बाद से कोर्ट रूम में नहीं आई हैं महिला जज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे हिंदुस्तान में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. इस जानलेवा वायरस की चपेट में दिल्ली के साकेत कोर्ट की एक महिला जज भी आ गई हैं. हालांकि महिला जज 3 जून के बाद से कोर्ट रूम में नहीं आई हैं.

महिला जज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद साकेत कोर्ट में कोर्ट रूम नम्बर 208 को सील कर फौरन सैनिटाइज किया गया है. साथ ही महिला जज के संपर्क में आए लोगों को 14 दिन के लिए क्वारनटीन होने को कहा गया है. इससे पहले दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के एक जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी थी.

Advertisement

वहीं, दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना के 1366 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 31 हजार 309 हो गई है. इनमें से अब तक कुल 905 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 11 हजार 861 कोरोना मरीज इलाज से ठीक हो चुके हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

वर्तमान में दिल्ली में 18 हजार 543 एक्टिव कोरोना मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है. दिल्ली सरकार ने कोरोना बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि 34 कोरोना मरीजों की मौत 28 मई से 7 जून के बीच हुई है. दिल्ली में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से हॉटस्पॉट्स की संख्या भी बढ़ती जा रही है. अब तक दिल्ली में कोरोना हॉटस्पॉट्स की संख्या बढ़कर 188 हो चुकी है. इससे पहले रविवार तक दिल्ली में कोरोना हॉटस्पॉट्स की संख्या 169 थी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

दिल्ली सरकार ने बताया कि 14 हजार 556 कोरोना मरीजों को उनके घरों में ही आइसोलेशन में रहने को कहा गया है. इन सभी का इलाज दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य टीम फोन के माध्यम से कर रही है.

Advertisement

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

Advertisement
Advertisement