दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायक ओपी शर्मा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी बताया है. इससे पहले भी चुनाव प्रचार में बीजेपी के कई नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा था जिस पर दोनों पार्टियों में खूब आरोप-प्रत्यारोप हुए. मंगलवार को दिल्ली चुनाव की मतगणना में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत से जीती है और उसे 70 में 62 सीटें मिली हैं, जबकि बीजेपी 8 सीटों पर सिमट गई है.
ओपी शर्मा पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर से विधायक चुने गए हैं. शर्मा को दिल्ली बीजेपी का कद्दावर नेता माना जाता है. पिछली बार भी आम आदमी पार्टी की आंधी में ओपी शर्मा ने अपनी सीट बचा ली थी. इस बार भी उन्होंने जीत हासिल की है. ओपी शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट आदमी हैं, वे आतंकियों से हमदर्दी रखते हैं. वे पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता की भूमिका अदा करते हैं. शर्मा ने कहा, वे (अरविंद केजरीवाल) भारतीय सेना पर सवाल उठाते हैं और टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं. सचमुच, उनके लिए आतंकवादी ही सबसे सही शब्द होगा.
OP Sharma, newly-elected BJP MLA from Delhi's Vishwas Nagar: Arvind Kejriwal is a corrupt man, he sympathises with terrorists, plays role of Pakistan Army spokesman, raises questions on Indian Army & supports tukde-tukde gang. Indeed, terrorist is the appropriate term for him. pic.twitter.com/yibHaAr6KY
— ANI (@ANI) February 12, 2020
बता दें, चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी बताया था. आम आदमी पार्टी ने परवेश वर्मा के इस बयान पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा था कि अब दिल्लीवालों को तय करना है कि मैं उनका बेटा हूं या आतंकवादी.
ये भी पढ़ें: कोरोना पर निशाना साधते हुए राहुल से कश्मीर पर हुई चूक, करना पड़ा ट्वीट डिलीट
इससे पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने भी अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा था. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आज केजरीवाल पूछ रहे हैं कि क्या मैं आतंकवादी हूं, तो हां इस बात के कई सबूत हैं.
ये भी पढ़ें: Delhi Election: कांग्रेस की सहयोगी RJD की फजीहत, NOTA से भी कम मिला वोट