scorecardresearch
 

दिल्ली: AAP नेता राघव चड्ढा ने विधानसभा से दिया इस्तीफा, पंजाब से राज्यसभा के लिए हैं उम्मीदवार

पंजाब में राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर 31 मार्च को वोटिंग होनी है. AAP ने इन सीटों के लिए राघव चड्ढा, प्रोफेसर संदीप पाठक, क्रिकेटर हरभजन सिंह, लवली यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक कुमार मित्तल और लुधियाना के व्यावसायी संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है.

Advertisement
X
राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा से दिया इस्तीफा
राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा से दिया इस्तीफा
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पंजाब से राज्यसभा के उम्मीदवार हैं राघव चड्ढा
  • राघव चड्ढा दिल्ली के राजेंद्र नगर से 2020 में विधायक चुने गए थे

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल को अपना इस्तीफा सौंपा है. वे राजेंद्र नगर से विधायक थे. आप ने राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है. पंजाब विधानसभा चुनाव में आप को प्रचंड बहुमत मिला है. ऐसे में राघव चड्ढा समेत आप के सभी 5 उम्मीदवारों का जीतना तय माना जा रहा है.

राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है. यही वजह है कि उन्हें पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिलती रही है. 2020 में दिल्ली में मिली जीत के बाद राघव चड्ढा को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया था. 

पंजाब में सह चुनाव प्रभारी बनाकर भेजे गए थे चड्ढा

राघव चड्ढा ने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. पंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा सह प्रभारी बनाकर भेजे गए थे. उम्मीदवारों के चयन से लेकर पार्टी की रणनीति बनाने तक राघव चड्ढा की पंजाब चुनाव में अहम जिम्मेदारी रही है.  

चड्ढा 33 साल के हैं. वे राज्यसभा में पहुंचने वाले दूसरे सबसे युवा सांसद होंगे. इससे पहले 32 साल के अनुभव मोहंती राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. इसके अलावा 33 साल की बॉक्सर मैरीकॉम भी राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं. हालांकि, मौजूदा सदन में राघव चड्ढा सबसे युवा सांसदों में से एक होंगे.
 

Advertisement


 

Advertisement
Advertisement