scorecardresearch
 
ट्विटर वॉर: AAP और BJP ने एक-दूसरे को धोया

दिल्ली में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी और विपक्ष में बैठी बीजेपी के बीच का द्वंद किसी से छुपा नहीं है. गाहे-बगाहे आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल बीजेपी की केंद्र सरकार पर दिल्ली सरकार के कामों में अड़ंगा डालने का आरोप लगाते हैं, तो वहीं बीजेपी और एमसीडी आए दिन केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को निशाना बनाती है. मंगलवार को भी इन दोनों पार्टियों के बीच एक दिलचस्प द्वंद हुआ.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर

दरअसल दिल्ली में पिछले 2 साल से लाखों SC-ST के बच्चों को छात्रवृत्ति ना मिलने पर घिरी हुई केजरीवाल सरकार पर दिल्ली बीजेपी के ट्विटर हैंडल ने हमला बोलते हुए लिखा, 'क्या केजरीवाल का जरा-सा इरादा भी नहीं है, दिल्ली के लिए काम करने का ? लगता है उनकी एकमात्र नीयत है, जनता को बेवकूफ बनाना और सत्ता में आकर पैसे लूटना. दिल्ली में SC और ST के बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिली. केजरीवाल सरकार ने 2 साल में कुछ नहीं किया.'

Advertisement

दरअसल दिल्ली में पिछले 2 साल से लाखों SC-ST के बच्चों को छात्रवृत्ति ना मिलने पर घिरी हुई केजरीवाल सरकार पर दिल्ली बीजेपी के ट्विटर हैंडल ने हमला बोलते हुए लिखा, 'क्या केजरी बीजेपी के हमले के जवाब में आम आदमी पार्टी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से करारा पलटवार किया. बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए AAP के ट्विटर हैंडल ने लिखा, 'दिल्ली बीजेपी, देखकर अच्छा लगा कि आप सो कर उठ गए. दिल्ली के हजारों लोगों की तरह आप भी अरविंद केजरीवाल से किसी भी दिन 10:00 से 11:00 बजे के बीच मिल सकते हैं. आपकी सारी शिकायतें सुनी जाएंगी.'

दरअसल दिल्ली में पिछले 2 साल से लाखों SC-ST के बच्चों को छात्रवृत्ति ना मिलने पर घिरी हुई केजरीवाल सरकार पर दिल्ली बीजेपी के ट्विटर हैंडल ने हमला बोलते हुए लिखा, 'क्या केजरी AAP और बीजेपी के नेताओं में आए दिन तनातनी चलती रहती है और दोनों के कार्यकर्ता भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर हमले करते रहते हैं. मंगलवार को बेहद दिलचस्प लड़ाई हुई, जब दोनों ही पार्टियों के औपचारिक ट्विटर हैंडल ने एक-दूसरे के खिलाफ इस तरह से हमले किए और एक हमले पर दूसरे ने कटाक्ष करते हुए जवाब दिया.

Advertisement
Advertisement