scorecardresearch
 

सर्दी जाते ही कमजोर होने लगती है इम्यूनिटी, इन चीजों को खाकर खुद को रखें फिट

मौसम में बदलाव के कारण इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है जिससे वायरल बुखार, सर्दी, फ्लू, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, साइनस और अस्थमा जैसी बीमारियां तेजी से फैलती हैं. इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए क्या खाएं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.

Advertisement
X
इम्यूनिटी बढा़ने में कुछ फूड्स मदद कर सकते हैं. (Photo: ITG)
इम्यूनिटी बढा़ने में कुछ फूड्स मदद कर सकते हैं. (Photo: ITG)

सर्दी के बाद जब गर्मी का मौसम आता है तो अक्सर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है क्योंकि शरीर के तापमान में तेजी से होने वाले उतार-चढ़ाव, एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों के बढ़ते संपर्क में आ जाता है. ऐसे में तापमान में अचानक बदलाव शरीर को संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करने पर मजबूर करता है जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है. फिर आपको कुछ ऐसी चीजें खाने की जरूरत होती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करे ताकि आप बीमार न पढ़ें. तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जो सर्दी का मौसम जाने और गर्मी का मौसम आने के समय कमजोर हुई इम्यूनिटी को मजबूत करेगा.

मौसम में बदलाव के दौरान होने वाले इंफेक्शन

जब मौसम में बदलाव के कारण किसी की इम्यूनिटी अस्थाई रूप से कमजोर होती है तो नीचे बताई गई बीमारियों तेजी से फैलने लगती हैं.

  • वायरल बुखार
  • सर्दी और गले में खराश
  • मौसमी फ्लू
  • तीव्र ब्रोंकाइटिस
  • निमोनिया
  • साइनस इंफेक्शन
  • अस्थमा की समस्या

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

ब्रोकली (Broccoli)

ब्रोकली एक सुपरफूड है क्योंकि इसमें कई मिनरल्स जैसे पोटेशियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि होते हैं. इसके साथ ही इसमें ये प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन फोलेट, ए, सी, ई और के पाए जाते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन फ्री रेडिकल्स से लड़कर बीमारियों से बचाते हैं.

पालक (Spinach)

हरी पत्तेदार सब्जी पालक किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है. सर्दी जाते-जाते भी पालक आसानी से उपलब्ध हो जाती है और आप इसे सूप, पास्ता, करी, स्नैक्स और ब्रेड सहित कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें में मैग्नीशियम, विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन (एंटीऑक्सीडेंट) होती है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है.

Advertisement

लौ-फैट दही (Low-fat yogurt)

लौ-फैट दही मिनरल्स, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स का अच्छा सोर्स होने के साथ-साथ बीमारियों के दौरान सेहत सुधारने में भी अच्छी भूमिका निभाता है. कम फैट वाला यह दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो आंत में अच्छए बैक्टीरिया को बढ़ाता है और हमारे पेट के स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है. दही में जिंक, मैग्नीशियम, सेलेनियम, विटामिन डी और राइबोफ्लेविन जैसे कई इम्यूनिटी बढ़ाने वाले विटामिन-मिनरल्स पाए जाते हैं.

संतरा (Orange)

विटामिन सी मुख्य सोर्स संतरा किसी भी मौसम में उपलब्ध हो जाता है. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इसे खा सकते हैं. संतरे में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे अन्य पोषक तत्व भी होते हैं. 

चुकंदर (Beetroot)

चुकंदर आयरन, विटामिन सी, फोलेट, पोटेशियम, फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर है जो इम्यूनिटी को बढ़ाती है. चुकंदर ब्लडप्रेशर को कम करने और कई संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है. 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement