scorecardresearch
 

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की वापसी, मगर ये है ट्विस्ट

दरअसल, शो में नायरा ने अपनी बेटी का नाम अक्षरा रखा है. शुक्रवार के एपिसोड में नायरा अपनी बेटी का नाम रखेगी. शो से जुड़ा एक प्रोमो में रिलीज  सामने आ गया है. इस प्रोमो में नायरा अपनी बेटी का नाम रखती हुई दिख रही हैं. नायरा की बेटी का नाम अ अक्षर से रखना था, तो नायरा उसका नाम अक्षरा रख देती है.

Advertisement
X
कार्तिक और नायरा
कार्तिक और नायरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों खुशियों का माहौल है. कार्तिक और नायरा बहुत खुश हैं. नायरा अपनी न्यूबॉर्न बेबी गर्ल को अस्पताल से लेकर घर आ गई हैं. वहीं कायरव भी घर लौट आया है. घरवाले दोनों बच्चों को लेकर बहुत खुश हैं. इन दिनों घर में नायरा की बेटी के नामकरण की रस्म हो रही है. हर कोई नायरा की बेटी के लिए नाम सुझाने में लगा है.   

नायरा ने बेटी का रखा ये नाम

इसी बीच शो के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. शो में अक्षरा की वपासी हो गई है. अगर आप सोच रहे हैं कि शो में हिना खान वापस आ रही हैं तो वैसा तो कुछ नहीं है. दरअसल, शो में नायरा ने अपनी बेटी का नाम अक्षरा रखा है. शुक्रवार के एपिसोड में नायरा अपनी बेटी का नाम रखेगी. 


 
देखें: आजतक LIVE TV 

 

शो से जुड़ा एक प्रोमो में रिलीज  सामने आ गया है. इस प्रोमो में नायरा अपनी बेटी का नाम रखती हुई दिख रही हैं. नायरा की बेटी का नाम अ अक्षर से रखना था, तो नायरा उसका नाम अक्षरा रख देती है. ये नाम सुनकर सभी लोग बहुत खुश और इमोशनल हो जाते हैं.

Advertisement

शो के प्रोडेक्शन हाउस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अक्षरा,#naamkarann #akshara. 

बता दें कि अक्षरा, नायरा की मां का नाम है. बीते कई दिनों से नायरा को अपनी मां की बहुत याद आ रही थी. सपने में भी अक्षरा नजर आई. फिर वर्षा मामी से बात करते हुए भी शो में अक्षरा का जिक्र हुआ. वर्षा कहती है कि ये बिल्कुल अक्षरा की तरह दिखती है.

ये भी पढ़ें

 

Advertisement
Advertisement