scorecardresearch
 

शो के सेट पर प्यार...फेयरीटेल रोमांस, फिर क्यों आई Sanjeeda Sheikh-Aamir Ali के रिश्तों में कड़वाहट? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

आमिर ने पहली बार अपने तलाक पर बात की. आमिर ने शेयर किया कि हमने अपनी जिंदगी के बहुत खूबसूरत साल साथ में बिताए हैं. हम नहीं चाहते हैं कि पब्लिकली बयान देकर इसे बदनाम करें. आमिर और संजीदा की शादी 2012 में हुई थी. कपल की एक बेटी भी है. आयरा का जन्म 2020 में हुआ.

Advertisement
X
आमिर अली, संजीदा शेख
आमिर अली, संजीदा शेख

आमिर अली और संजीदा शेख की लव स्टोरी टेलीविजन की दुनिया की सबसे पॉपुलर कहानियों में से एक कही जाती है. लेकिन लगता है, सबसे लवली जोड़ी को लगता है किसी की नजर लग गई है. आमिर और संजीदा की प्रेम कहानी फेयरीटेल से होते हुए कब एक खराब और खुरदुरे मोड़ पर आकर खड़ी हो गई, किसी को अंदाजा ही नहीं लगा. लंबे समय से अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे कपल ने अब जाकर अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करना शुरू किया है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि इस प्यारी सी जोड़ी को नजर लग गई.

आमिर-संजीदा का सेपरेशन
ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आमिर अली ने बताया कि वो अपनी बेटी तक से नहीं मिल पा रहे हैं. आमिर ने पहली बार अपने और संजीदा के बीच की टेंशन को पब्लिक में रिवील किया. आमिर ने शेयर किया कि हमने अपनी जिंदगी के बहुत खूबसूरत साल साथ में बिताए हैं. हम नहीं चाहते हैं कि पब्लिकली बयान देकर इसे बदनाम करें. आमिर अली और संजीदा शेख की शादी 2012 में हुई थी. कपल की एक बेटी भी है, आयरा का जन्म 2020 में हुआ है. दोनों के सेपरेशन की खबर फैन्स के सामने एक शॉक की तरह आई है.

एक इंटरव्यू नें आमिर ने संजीदा को लेकर और अपने अब के हालातों के बारे में बात की. आमिर ने कहा- ''ये बहुत गंभीर बात है. मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता. मैं कोई गेम नहीं खेलना चाहता. लेकिन दुर्भाग्य है कि हमेशा एक आदमी को ही ब्लेम किया जाता है. मैंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक चुप्पी बरकरार रखी है. जिसके साथ मैंने अपनी जिंदगी के इतने साल गुजारे हैं, वो रिस्पेक्ट डिजर्व करता है. इसलिए मैं कुछ नहीं कहूंगा. मैं बस दुआ करता हूं कि वो खुश रहे. और मैं मानता हूं कि आयरा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा होगा.'' 

Advertisement

क्यों टूटा रिश्ता
आमिर फिलहाल अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं. वो अभी सिंगल हैं और जल्दी किसी रिश्ते में भी नहीं आना चाहते हैं. पूछे जाने पर कि उनके रिश्ते में दरार कैसे आई? आमिर कहते हैं- ''मैं आज भी शादी में विश्वास रखता हूं. लेकिन मैं अपना सिंगलहुड बेहद एंजॉय कर रहा हूं. मुझे लगता है कही कोई ना कोई आपके लिए बना है. एक बुरे एक्सपीरियंस की वजह से आपको किसी से नफरत नहीं करनी चाहिए. चाहे कोई रिश्ता कितना भी मजबूत हो, कहीं ना कहीं उसका अंत लिखा ही होता है. मैं खुश हीं कि संजीदा और मैंने अपना तलाक इज्जत के साथ लिया. मैं उम्मीद करता हूं कि मेरी एक्स को एक अच्छा जीवनसाथी मिले, जो उसे खुश रखे.''

रिश्ते पर बात नहीं करना चाहती संजीदा 
संजीदा से तलाक की वजह पूछने पर उन्होंने कोई कमेंट करने से इनकार कर दिया. संजीदा फिलहाल अपने काम पर फोकस कर रही हैं. संजीदा ने कहा- ''मैं इस बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहती. मैं सिर्फ अपने करियर पर फोकस कर रही हूं. मैं चाहती हूं मेरा बच्चा मुझपर प्राउड फील करे और ये बहुत जल्द होगा.''

डिप्रेशन में आए आमिर
आमिर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे वो संजीदा से तलाक के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गए थे. आमिर ने कहा- ये बहुत मुश्किल फैसला था. मेरी शादी टूटने के बाद, मैं हिल चुका था. मैं नेचर से स्पोर्ट्समैन रहा हूं, मैं कभी हार नहीं मानता. मैं हमेशा खुशमिजाज रहा हूं. मैं कोई हीन भावना नहीं रखता. मेरी एक्स अपनी लाइफ में खुश रहे. कोई भी चीज लाइफ में किसी वजह से होती है. मैं यही सोचता आया हूं. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement