scorecardresearch
 

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा का फनी डांस, BB 15 के इस कंटेस्टेंट ने भी जमाया रंग

खास बात तो ये है कि इस वीडियो में बिग बॉस 15 के ही उनके एक और साथी नजर आ रहे हैं. वीडियो में तेजू और करण संग कोरियोग्राफर निशांत भट्ट भी डांस करते नजर आ रहे हैं. तेजस्वी प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.

Advertisement
X
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा
स्टोरी हाइलाइट्स
  • तेजस्वी-करण का वीडियो हो रहा वायरल
  • निशांत भट्ट भी आए वीडियो में नजर

बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली. शो में कपल की जोड़ी को फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया. दोनों अब साथ में कई बार स्पॉट किए गए हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कपल का स्पेशल बॉन्ड देखने को मिलता है. हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने करण संग एक फनी वीडियो शेयर किया है. मगर खास बात तो ये है कि इस वीडियो में बिग बॉस 15 के ही उनके एक और साथी नजर आ रहे हैं. वीडियो में तेजू और करण संग कोरियोग्राफर निशांत भट्ट भी डांस करते नजर आ रहे हैं.

जब मिले बिग बॉस के 3 साथी

तेजस्वी प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वे लेटेस्ट सोशल मीडिया ट्रेंड पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. तेजस्वी इस दौरान यैलो कलर के कैजुअल आउटफिट में नजर आ रही हैं. वहीं करण कुंद्रा भी ट्रैकशूट में डांस स्टेप कर रहे हैं. तेजस्वी के राइट साइड में मस्तमौला निशांत भट्ट अपनी ही धुन में मग्न नजर आ रहे हैं. वे अतरंगी शर्ट पहने हुए हैं. इसके साथ उन्होंने शॉर्ट्स पहने हुए हैं और वे कपल संग थिरकते नजर आ रहे हैं. वीडियो में तीनों स्टार्स काफी एनर्जेटिक लग रहे हैं. चार घंटे में ही वीडियो को करीब साढ़े तीन लाख लाइक्स मिल चुके हैं. 

 

वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी ने कैप्शन में लिखा कि- 'क्यूटीज. मेरे पसंदीदा. सनी और बेब्ज.' वे पॉपुलर सॉन्ग 'हेड शुड नीज एंड टोज' पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो तेजस्वी और करण कुंद्रा को लेकर ये अफवाह खूब उड़ती रहती है कि दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. अब करण कुंद्रा ने हालिया इंटरव्यू में इसपर बात की है. 

Advertisement

गुलाबी लहंगे में Akshra Singh की खूबसूरती का कमाल, फैंस बोले झक्कास

एक-दूसरे की पसंद हैं करण-तेजस्वी

करण ने आर जे सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए कहा- 'मैंने तो ये एक्सेप्ट कर लिया है कि मेरी शादी तेजस्वी से हो रही है. पहली शादी है जो इंडिया ने डिसाइड कर लिया है कि ये तो होनी ही है. हमसे तो कोई पूछ ही नहीं रहा.' करण और तेजस्वी एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं और बढ़ते वक्त के साथ उनकी बॉन्डिंग गहराती जा रही है. हाल ही में कपल ने साथ में होली का त्योहार सेलिब्रेट किया. इस दौरान के कई सारी फोटोज और वीडियोज भी कपल ने शेयर किए.

 

Advertisement
Advertisement