scorecardresearch
 

श्मशान घाट से लहूलुहान औरत को घर लाया, आशीर्वाद से चमकी किस्मत, दाने-दाने को मोहताज एक्टर बना करोड़पति

स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर सुदेश लहरी की दरियादिली ने हर किसी का दिल जीत लिया. कृष्णा अभिषेक ने बताया कि वो श्मशान घाट से लवारिस महिला को घर ले आए थे और उसकी मां की तरह सेवा की थी.

Advertisement
X
सुदेश लहरी की दरियादिली ने जीता दिल (Photo: Instagaram @realsudeshlehri)
सुदेश लहरी की दरियादिली ने जीता दिल (Photo: Instagaram @realsudeshlehri)

सुदेश लहरी हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर हैं. आज वो करोड़ों में कमाई करते हैं. उनकी पॉपुलैरिटी काफी तगड़ी है. लेकिन यहां तक पहुंचना सुदेश के लिए आसान नहीं था. उन्होंने जिंदगी में काफी स्ट्रगल किया. छोटी-मोटी नौकरी करके घर चलाया. लेकिन सुदेश लहरी की जिंदगी तब बदली जब श्मशान घाट में मिली महिला ने मरते वक्त उन्हें आशीर्वाद दिया.

सुदेश लहरी ने जीता दिल

जी हां, इस बात का खुलासा 'लाफ्टर शेफ' शो में कृष्णा अभिषेक ने किया है, जिसे सुनकर हर कोई सुदेश लहरी का मुरीद हो गया. कृष्णा ने शो में बताया कि एक दफा सुदेश लहरी किसी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. मगर जब वो श्मशान घाट से लौट रहे थे, तब उनकी नजर वहां बैठी एक महिला पर पड़ी, जो काफी दर्द में थी. वो बुरी तरह जख्मी थी. सुदेश लहरी ने जब उस महिला की हालत देखी तो वो उसे अपने साथ घर ले आए. 

शो में इस बारे में बात करते हुए कृष्णा ने कहा- सुदेश लहरी जी ने न कभी मीडिया में कहा. न कभी किसी इंटरव्यू में कहा. ये किसी की मौत में शामिल होने गए थे. इन्होंने श्मशान घाट के किसी कोने में एक महिला को बैठे देखा. उनके जिस्म पर कई घाव थे. वो तकलीफ में थी. सुदेश जी उस महिला को अपने घर ले आए. उसे अपने साथ अपने घर में मां बनाकर रखा और उस लेडी की सेवा की. 

Advertisement

 

तंगी में गुजरे शुरुआती दिन

कृष्णा आगे बोले- सुदेश जी ने बर्तन धोए हैं. उन्होंने ढाबे पर काम किया है. इन्होंने जिंदगी में इतनी मेहनत की है. मगर उस महिला ने मरते वक्त इन्हें आशीर्वाद दिया था कि तेरा कभी बुरा नहीं होगा. तू बहुत सक्सेसफुल होगा. उस आशीर्वाद के बाद ही इन्हें बॉम्बे से कॉल आया और तब सुदेश लहरी... सुदेश लहरी बन गए. 

ये बात सुनकर सेट पर मौजूद हर कोई इमोशनल हो गया. सभी ने सुदेश की खूब तारीफ की. 

सुदेश लहरी की बात करें तो उन्होंने एक वक्त पर जिंदगी में काफी गरीबी देखी. लेकिन आज वो करोड़ों के मालिक और लैविश लाइफ जीते हैं. कई टीवी शोज के साथ वो लाइव स्टेज शोज और फिल्मों से भी तगड़ी कमाई करते हैं. मुंबई में उनका आलीशान घर भी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement