टीवी एक्टर शाहीर सेख केवल एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं, बल्कि अच्छे इंसान भी हैं. छोटे पर्दे के सीरियल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3' में शाहीर शेख आजकल नजर आ रहे हैं. इन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पैंगोंग लेक की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं. लेह जाते हुए यह लेक पड़ती है, जिसमें काफी कूड़ा था. शाहिर इस कूड़े को उठाकर डस्टबिन में डालते नजर आ रहे हैं. शाहीर शेख के इंस्टाग्राम पर करीब 7.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले इस एक्टर का यह वीडियो देख फैन्स तारीफ कर रहे हैं.
वीडियो हुआ वायरल
हालांकि, शाहिर शेख ने वीडियो के कैप्शन में कुछ खास नहीं लिखा है, लेकिन फैन्स को यह जरूर बताया कि हर किसी को बदलाव के लिए आगे बढ़ना चाहिए. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहीर शेख ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ है. एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा, "जब भी मैं आपको देखता हूं तो आपके लिए मेरे मन में इज्जत और बढ़ जाती है. आप हमेशा इसी तरह रहिएगा. लव यू मैन." एक और फैन ने लिखा, "हम सभी को आप पर गर्व है."
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहीर शेख इस समय सीरियल 'पवित्र रिश्ता 2.0' में मानव की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. इस सीरियल में वह अंकिता लोखंडे के अपोजिट काम कर रहे हैं. अंकिता इस शो में अर्चना देशमुख की भूमिका निभा रही हैं. वहीं, 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी 3' में शाहीर सेख एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस संग नजर आ रहे हैं. रुचिका कपूर की बात करें तो वह एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स क्रिएटिव प्रोड्यूसर और वाईस प्रेजिडेंट हैं.
कुछ रंग प्यार के... एक्टर शाहीर शेख बनने वाले हैं पापा, प्रेग्नेंट हैं पत्नी रुचिका
बता दें कि शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने डेढ़ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2020 में शादी कर ली थी. दोनों की मुलाकात फिल्म 'जजमेंटल है क्या' की मेकिंग के दौरान एक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. कोरोनावायरस को देखते हुए शाहीर और रुचिका ने कोर्ट मैरिज कर एक-दूसरे को अपना हमसफर बना लिया. इस शादी में एक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर भी शामिल हुई थीं.