scorecardresearch
 

शादी मुबारक के अलावा देवी आदि पराशक्ति में भी नजर आएंगी रति, निभा रहीं ये किरदार

लॉकडाउन के बीच में ही रति ने 'देवी आदि पराशक्ति' की शूटिंग मुंबई से दूर उमरगांव में पूरी कर ली थी. और अब इस सीरियल के  नए एपिसोड्स दंगल टीवी पर दिखाएंगे जाएंगे.

Advertisement
X
रति पांडे
रति पांडे

रति पांडे एक साथ दो-दो सीरियल में दिखेंगी. जहां, वो सीरियल 'शादी मुबारक ' में बनी हैं प्रीती वहीं पर अब वो दिखेंगी सीरियल 'देवी आदि पराशक्ति' में देवी के दिव्य किरदार में. एक है सास-बहु ड्रामा और दूसरा है एक धार्मिक सीरियल. 

लॉकडाउन के बीच में ही रति ने 'देवी आदि पराशक्ति' की शूटिंग मुंबई से दूर उमरगांव में पूरी कर ली थी. और अब इस सीरियल के  नए एपिसोड्स दंगल टीवी पर दिखाएंगे जाएंगे. वहीं पर पिछले महीने ही उन्होंने अभिनेत्री राजश्री को शादी मुबारक में रिप्लेस किया.और अब दिवाली पर उनके दो सीरियल में मुख्य भूमिका में एक साथ दिखेंगी रति.   

एक ख़ास मुलाकात में रति में सास बहू शोज और धार्मिक सीरियल में अलग अलग किरदार निभाने के अनुभव को बांटा.

एक एक्टर के जीवन में मुख्य रूप से रील लाइफ से रियल लाइफ में स्विच करना और साथ ही साथ अपने पात्रों को कैमरे के सामने चित्रित करना अनिवार्य होता है. वे चरित्र को अच्छी तरह निभाने और अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बहुत प्रयास करते हैं. ये प्रक्रिया एक और स्तर तक बढ़ जाती है जब उन्हें एक पौराणिक चरित्र को निभाना होता है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV  
 

रति पांडे, जो जल्द ही दंगल टीवी की देवी आदि पराशक्ति में देवी के रूप में दिखाई देंगी, वो भूमिका की तैयारी के अपने अनुभव को साझा करती हैं. चरित्र को प्रामाणिक रखने के लिए वह क्या करती हैं ये बताते हुए उन्होंने कहा, "खैर, नियमित रूप से सास बहू शो की तुलना में पौराणिक पात्रों को निभाना बहुत अलग है. जबकि निर्माता तथ्यों को ध्यान में रखना सुनिश्चित करते हैं, हम अभिनेता के रूप में भूमिका निभाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते हैं. मेरे लिए, भाषा को पूर्ण करना थोड़ा मुश्किल था. इसलिए, मैंने सेट पर जाने से पहले संवादों को पढ़ना और अभ्यास करना सुनिश्चित किया. और एक अतिरिक्त चीज जो मैं करती हूं वो ये है कि मैं केवल शाकाहारी भोजन खाती हूं जब मैं सेट पर अपनी देवी के पोशाक में रहती हूं. ये मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और मेरे चरित्र को सम्मान देने का मेरा ये संकेत है. "

रति पर वाकई आदि पराशक्ति का आशीर्वाद होगा. वैसे रति ने सीरियल्स की दुनिया में पूरे 15 साल पूरे कर लिए हैं. पटना में पली बढ़ी रति में अपने करियर की शुरुआत की थी सीरियल 'हर घर कुछ कहता है ' के साथ. लेकिन पहचान मिली सीरियल 'मिले जब हम तुम से '. इस युवा सीरियल में अर्जुन बिजलानी के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई. फिर रति दिखी थी सीरियल 'हिटलर दीदी ' में. हाल ही में 'पोरस' सीरियल में उनके किरदार को काफी सरहाना मिली थी.

Advertisement


 

 

Advertisement
Advertisement